SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुजफ्फरपुर में गरजा बुलडोजर: हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर की खिड़की-दरवाजे उखाड़कर ले गई पुलिस

मुजफ्फरपुर पुलिस ने फरार हत्या के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया है. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से फरार आरोपियों के घर की खिड़की-दरवाजे उखाड़कर ले गई.

Edited By Shailendra
Published: Oct 13, 2026, 10:47 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 10:52 PM IST
Image Credit: हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर की खिड़की-दरवाजे उखाड़कर ले गई पुलिस (Z News)
Join

मुजफ्फरपुर में हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे हत्याकांड के आरोपी के घर पर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई. पुलिस आरोपी के घर का किवाड़ और खिड़की तक उखाड़ के ले गई. पुलिस की यूपी मॉडल बुलडोजर वाली कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी. पुलिस ने यह कार्रवाई गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय से जारी कुर्की-जब्ती का आदेश निर्गत होने के बाद की है.

पुलिस ने घर पर बुलडोजर चलाकर खिड़की और किवाड़ तक उखाड़ लिया
दरअसल, पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में की है, जहां सिवाईपट्टी थाना कांड संख्या 10/26 हत्या के मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के डर से आरोपी उमेश कुमार और दिलीप कुमार लगातार फरार चल रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय की ओर से आरोपियों के घर की कुर्की का आदेश प्राप्त करते हुए बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंच गई. इसके बाद 13 अक्टूबर, 2026 दिन मंगलवार को भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस ने यूपी मॉडल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर खिड़की और किवाड़ तक उखाड़ लिया.

क्या है पूरा मामला पुलिस ने बताया
वहीं, मामले को लेकर एसडीपीओ ईस्ट-1 अलय वत्स ने बताया कि जनवरी 2026 को सिवाईपट्टी थाना में 10/26 एक हत्या का मामला दर्ज किया गया था. जिसमें उमेश कुमार और दिलीप कुमार को आरोपी बनाया गया था. इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहे थे. जिसके बाद न्यायालय की तरफ से आरोपी के घर की कुर्की का निर्देश निर्गत हुआ था. इसके बाद मंगलवार को सिवाईपट्टी थाना की पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की निगरानी में आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती की है.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES