भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /मुंगेर के कल्याणपुर दुर्गा पूजा में रवि किशन के भजनों पर झूमे लोग, बेकाबू भीड़ के चलते बीच में रोकना पड़ा पवन सिंह का कार्यक्रम

मुंगेर के कल्याणपुर दुर्गा पूजा में रवि किशन के भजनों पर झूमे लोग, बेकाबू भीड़ के चलते बीच में रोकना पड़ा पवन सिंह का कार्यक्रम

मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड स्थित कल्याणपुर दुर्गा स्थान में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन तथा भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह पहुंचे.

Edited ByRupak Kumar
Published: Oct 19, 2026, 12:31 PM IST|Updated: Oct 19, 2026, 12:54 PM IST
joinshare
मुंगेर के कल्याणपुर दुर्गा पूजा में रवि किशन के भजनों पर झूमे लोग, बेकाबू भीड़ के चलते बीच में रोकना पड़ा पवन सिंह का कार्यक्रम
Image Credit: कल्याणपुर दुर्गा पूजा में रवि किशन और पवन सिंह (zee media)

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Durga Puja 2026: Durga Puja 2026: शारदीय नवरात्र की अष्टमी के दिन बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर दुर्गा स्थान में भक्ति औरभोजपुरी संगीत का संगम एक साथ देखने को मिला. यहां, पर भव्य पूजा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के आने से माहौल पूरा बन गया. इन दोनों कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. देर रात तक पूरे दुर्गा स्थान परिसर में दर्शकों का चहल-पहल देखने को मिला. हलांकि बढ़ती भीड़ के कारण पवन सिंह का प्रोग्राम बीच में ही रोकना पड़ा. इस कार्यक्रम की शुरुआत गंगा आरती से हुई. इस अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दुबे और बिहार सरकार के मंत्री बुलो मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इसके बाद ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ. वहीं कल्याणपुर में इस वर्ष तैयार किया गया भव्य पूजा पंडाल भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. मलेशिया के ट्विन टावर और ब्रिटिश पार्लियामेंट की तर्ज पर बनाई गई संरचनाओं को देखने के लिए मुंगेर के अलावा भागलपुर, बांका, जमुई और खगड़िया सहित आसपास के कई जिलों से लोग पहुंचे थे.

रवि किशन के मंच पर पहुंचते ही गूंजने लगीं तालियां 

कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले सांसद रवि किशन के मंच पर पहुंचे. उनके मंच पर आते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया. सबसे पहले उनके पिल्मी सफर से जुड़ी कुछ झलकियां भी दिखाई गई. इसके बाद रवि किशन ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए 'ओम नमः शिवाय' गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनकी प्रस्तुति पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरा परिसर उत्साह से गूंज उठा. रवि किशन ने कल्याणपुर जैसे छोटे से गांव में इतने भव्य स्तर पर दुर्गा पूजा के आयोजन की सराहना की. उन्होंने कहा कि यहां तैयार किया गया पूजा पंडाल अपनी भव्यता और कलात्मकता के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मलेशिया के ट्विन टावर और ब्रिटिश पार्लियामेंट की तर्ज पर बनाई गई पंडाल लोगों को आकर्षित कर रही हैं. इनके साथ भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को भी दर्शाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र है.

रवि किशन ने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्थानीय कारीगरों के हुनर को प्रदर्शित करने और उन्हें रोजगार देने का भी माध्यम हैं. ऐसे आयोजनों से स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर मिलते हैं और लोगों की प्रतिभा को भी पहचान मिलती है. रवि किशन ने आयोजन समिति के प्रमुख डॉ. नीतीश दुबे और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों तथा कारीगरों के सहयोग से इतने बड़े स्तर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय प्रयास है.

पवन सिंह के भक्ति गीतों पर झूम उठा पूरा परिसर

वहीं, देर रात भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया., उन्हें देखने के लिए लोग बेताब नजर आए, पवन सिंह ने मां दुर्गा की आराधना से जुड़े भक्ति गीतों की प्रस्तुति शुरू की, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. दर्शक तालियां बजाकर और जयकारे लगाकर उनका उत्साह बढ़ाने लगे. पवन सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी प्रस्तुति शुरू होते ही परिसर में मौजूद भीड़ अधिक उत्साहित हो गई. उन्हें करीब से देखने और उनकी आवाज में गीत सुनने के लिए दर्शक मंच की ओर बढ़ने लगे.

कार्यक्रम के दौरान लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए आयोजक समिति के सदस्यों और जिला प्रशासन की टीम ने लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया. हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ मंच की ओर बढ़ने के कारण स्थिति संभालना मुश्किल होने लगा. बैरिकेडिंग पर बढ़ते दबाव को देखते हुए पवन सिंह की प्रस्तुति बीच में ही रोकने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम रोके जाने के बाद परिसर में मौजूद लोगों को धीरे-धीरे बाहर निकाला गया.

रिपोर्ट:  प्रशांत कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Munger News