SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'बीजेपी ने जदयू की पीठ में घोंपा खंजर', निर्दलीय MLC की सदस्यता के मामले में मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

मुकेश सहनी ने कहा कि बिना योजना के घोषणाएं की गईं और राज्य की आर्थिक स्थिति को ध्यान में नहीं रखा गया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को दो लाख रुपये देने और 125 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी घोषणाओं के लिए सरकार के पास ठोस योजना होनी चाहिए.

Edited By Shailendra
Published: Nov 03, 2026, 06:22 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 06:31 PM IST
Image Credit: मुकेश सहनी, संस्थापक, वीआईपी (File- Photo)
Join

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मामले पर निशाना साधा. सहनी ने साफ लहजे में कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले ही जदयू को कमजोर करने की रणनीति बना ली थी. उन्होंने कहा कि दोनों निर्दलीय सदस्यों को चुनाव जिताने में भाजपा ने मदद की और बाद में उन्हें अपने साथ मिला लिया. इससे जदयू की पीठ में खंजर घोंपा गया है. उन्होंने कहा कि सदस्यता का मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में जाएगा और वहां जो निर्णय होगा, उसे देखा जाएगा.

वहीं, छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनों में भीड़ और विमानों के किराये में बेतहाशा वृद्धि को लेकर मुकेश सहना ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि छठ बिहार का सबसे बड़ा पर्व है और हर बिहारी अपने परिवार के साथ इसे मनाना चाहता है. इसके बावजूद मुंबई और दिल्ली से बिहार आने के लिए 30 से 50 हजार रुपये तक का हवाई टिकट मिल रहा है. केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर विमान किराये की अधिकतम सीमा 10 से 12 हजार रुपये तय करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि एयरलाइंस कंपनियों की लूट में सरकार भी भागीदार है.

मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले चुनावों के दौरान विशेष ट्रेनें और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं, लेकिन इस बार बिहारियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि पर्व के समय घर लौटने वाले लोगों के लिए विशेष ट्रेनें और विमान चलाए.

उन्होंने कहा कि बिहारियों को अपने गांव और परिवार से दूर रहकर छठ मनाने को मजबूर होना पड़ रहा है. केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने भाजपा को लगातार समर्थन दिया, लेकिन अब उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है.

बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सहनी ने कहा कि राज्य में गुंडागर्दी का माहौल है और सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में विफल है. उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बैसाखी के सहारे सरकार चला रहे हैं और उनके पास स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की शक्ति नहीं है. दिल्ली के दबाव में काम करने के कारण राज्य का विकास और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

घुसपैठियों के मुद्दे पर सहनी ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि पहले 14 करोड़ और फिर तीन करोड़ घुसपैठियों की बात कही गई, तो उनकी सूची कहां है? सरकार बताए कि वे कहां हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठे आंकड़ों के जरिए लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है. सहनी ने कहा कि जो लोग खुद लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, वही सड़क पर उतरकर लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: NDA में घमासान: राहुल राज को लेकर रूड़ी बोले- सदस्यता रहेगी या जाएगी, पार्टी इस पर फैसला लेगी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES