SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अब लड़ाई हिंदू-मुस्लिम की नहीं, संविधान बचाने की है': सांसद पप्पू यादव का पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला, बोले- इस्तीफा दें

सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि अब लड़ाई संविधान और लोकतंत्र बचाने की है. पप्पू यादव ने पीएम मोदी और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

Edited By Shailendra
Published: Oct 11, 2026, 03:02 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 03:16 PM IST
Image Credit: पप्पू यादव का मोदी-शाह पर हमला (Z News)
Join

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों पर हमला हो रहा है. 

पप्पू यादव ने बिहार में एसआईआर (SIR) के दौरान 67 लाख वोट काटे जाने का दावा करते हुए वोट चोरी का मुद्दा उठाया. वहीं, दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान करीब 7 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया.

पप्पू यादव ने एलन मस्क के ट्वीट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री और बीजेपी की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, देश पर बढ़ते कर्ज और मध्यम वर्ग की आर्थिक परेशानियों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता के वोट के अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रही है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों, छात्रों, पत्रकारों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों पर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा उठाया.

पप्पू यादव ने मणिपुर की स्थिति, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों, गरीबों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब लड़ाई हिंदू-मुस्लिम या जाति की नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और आजादी बचाने की है. कांग्रेस हाईकमान की ओर से पार्टी नेताओं को दिल्ली बुलाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने विपक्षी एकजुटता का समर्थन किया. उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को देश की उम्मीद बताते हुए कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए विपक्ष को एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए.

रिपोर्ट: शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES