जब अनंत सिंह ने अपने ड्राइवर को मारी लात! वायरल हुआ 'छोटे सरकार' का नया वीडियो
मोकामा विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कथित तौर पर अपने ड्राइवर पर गुस्सा करते और लात मारते नजर आ रहे हैं.
मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर चर्चा का में बने हुए हैं. शादी के दौरान कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए. खाना खाने के दौरान लोगों की भारी भीड़, पंडाल में सांप निकला तो युवक ने उसे गोल-गोल घुमाकर फेंक दिया. इसी कड़ी में अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कथित तौर पर अपने ड्राइवर को लात मारी है. हालांकि, जी मीडिया वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
छोटे सरकार का दिखा 'रौबदार अंदाज'
वीडियो में दिख रहा है कि अनंत सिंह किसी बात को लेकर अपने ड्राइवर पर बेहद नाराज हो गए थे. वायरल क्लिप को लेकर यह चर्चा है कि जब वह अपनी गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर मौजूद लोगों का अभिवादन कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने अचानक ड्राइवर को लात मार दी. वहीं, अब इस घटना को किसी बात पर आए गुस्से से जोड़ते हुए 'छोटे सरकार' के दबंग और रौबदार अंदाज के रूप में पेश किया जा रहा है.
अनंत सिंह ने लहराया गमछा
बता दें कि अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को संपन्न हुई है. नदवां गांव से विदाई के बाद शिवांगी डिफेंडर कार में बैठकर अपने पति ऋषिकेश के साथ ससुराल बिहटा के लिए रवाना हुईं. इस शाही शादी में करीब 5 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया है. समारोह के बीच अनंत सिंह समर्थकों के बीच पहुंचे थे. भीड़ के बीच से धीरे-धीरे आगे बढ़ती गाड़ी पर सवार अनंत सिंह हाथ में लाल गमछा थामे अपने खास देसी अंदाज में उसे लहराते हुए दिखाई दिए थे.
अनंत सिंह को करना है सरेंडर
शादी की हलचल के बीच अनंत सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में जल्द ही खुद को सरेंडर करना है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है. यह मामला पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा इलाके में चुनाव प्रचार के बीच हुई दुलारचंद यादव की हत्या से जुड़ा है.
यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी पहनकर बने 'वेटर', वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक सिपाही पर गिरी गाज