SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुख्यमंत्री जी, अब तो 'पुलिस दीदी' भी सुरक्षित नहीं!: पटना में गश्ती के दौरान बदमाशों ने जड़ा थप्पड़

पटना में गश्ती के दौरान बदमाशों ने पुलिस दीदी को थप्पड़ जड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 02, 2026, 08:38 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 09:05 AM IST
Image Credit: पटना में 'पुलिस दीदी' से मारपीट (जी मीडिया)
Join

बिहार में छात्राओं-महिलाओं के साथ तो अभद्रता और मारपीट करने खबरें सामने आती रहती है, लेकिन अब बदमाशों ने पुलिस दीदी को भी नहीं छोड़ा है. राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट करने की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार,  मामला पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेमनीचक के सुभाष नगर मोड़ के पास का है. घटना 30 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे की है, जब महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम गश्ती पर थी.

युवक ने महिला पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़
इसी दौरान सड़क पर मौजूद तीन युवकों को संदेह होने पर रोका और उनका नाम-पता पूछा. आरोप है कि पूछताछ के दौरान एक युवक ने महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया. देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई में बदल गया और युवक ने महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी और आरोपी के बीच झड़प साफ तौर पर दिखाई दे रही है.

मामले में पुलिस ने एक को दबोचा
घटना के तुरंत बाद महिला पुलिसकर्मी ने रामकृष्ण नगर थाने में इसकी प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया. सदर एसडीपीओ-2 मनोज कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य जांच के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. रामकृष्ण नगर थाने में इस मामले में केस नंबर 1047/26 दर्ज किया गया है और BNS की धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.

यह भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में दरार, राजद के खिलाफ कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ
इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक एक को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी की पहचान 22 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप कुमार खुशरूपुर थाना क्षेत्र के डुमरी टोला का रहने वाला है और फिलहाल सुभाष नगर में किराए के मकान में रहकर रह रहा था. फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है.  साथ ही,  बाकी दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इनपुट: प्रकाश कुमार सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES