चुपके से सीढ़ियों की तरफ गए शिक्षक-शिक्षिका, करने लगे गंदा काम, वायरल वीडियो से मचा बवाल
जहानाबाद के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक और शिक्षिका का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि दोनों सीढ़ियों के पीछे गंदी हरकत कर रहे थे.
जहानाबाद में शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां एक सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दोनों स्कूल की सीढ़ियों पर एक-दूसरे के साथ अशोभनीय हरकत करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. मामला मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय माछिल का है. हालांकि, Zee मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
एक-दूसरे के साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगे शिक्षक और शिक्षिका
बताया जाता है कि स्कूल संचालन के समय ही विद्यालय के एक शिक्षक और एक शिक्षिका चुपके से सीढ़ियों की तरफ गए और वहां एक-दूसरे के साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगे. इसी दौरान किसी ने अपने मोबाइल फोन में इस पूरी हरकत को कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
शिक्षा विभाग के गलियारों से लेकर स्थानीय ग्रामीणों तक में चर्चाओं का बाजार गर्म
वीडियो के वायरल होते ही शिक्षा विभाग के गलियारों से लेकर स्थानीय ग्रामीणों तक में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. जब इस पूरे प्रकरण पर संबंधित शिक्षक और शिक्षिका का पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो दोनों ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया.
दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी
इधर, इस मामले में डीएम छिरिड वाई भूटिया से सवाल किया गया तो उन्होंने ऑफ कैमरा बताया कि मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है. वायरल वीडियो की तकनीकी और विभागीय जांच कराई जाएगी और यदि वीडियो सत्य पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की जांच में क्या सच सामने आता है?
बहरहाल, गुरु-शिष्य की पवित्र परंपरा और विद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाएं समाज में बेहद गलत संदेश देती हैं. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की जांच में क्या सच सामने आता है और जिम्मेदार लोगों पर कब तक गाज गिरती है.
रिपोर्ट: मुकेश कुमार
यह भी पढ़ें: 'शर्म करो मुसलमानों, ऐसा तो तवायफ भी नहीं करतीं', AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान के बिगड़े बोल