SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में SIR के मुद्दे पर महागठबंधन का भारी बवाल: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लोक भवन मार्च, तेजस्वी यादव डिटेन

पटना में एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महागठबंधन ने लोक भवन मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव को डिटेन कर लिया है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 08, 2026, 11:27 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 11:51 AM IST
Image Credit: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (वीडियो ग्रैब)
Join

पटना में एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महागठबंधन ने लोक भवन मार्च निकाला. इस दौरान भारी राजनीतिक और प्रशासनिक गहमागहमी देखने को मिली. इस मार्च में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के तमाम बड़े नेता, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हुए. वहीं, इस दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव को डिटेन कर लिया.

विधानसभा सचिवालय और मार्च रूट पर सुरक्षा के इंतजाम
बता दें कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने मजबूत और चाक-चौबंद तैयारी कर रखी थी. विधानसभा सचिवालय और मार्च के पूरे रूट पर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे. इस मार्ग पर कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी और भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए बिहार पुलिस, होमगार्ड, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवानों को भी तैनात किया गया था, साथ ही वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले जैसे साधन भी तैयार रखे गए थे. 

तेजस्वी यादव ने लगाए ये आरोप
इससे पहले, राजभवन मार्च को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि गुरुवार को विपक्षी दल राजभवन मार्च कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वोट चोरी कराने और देश के लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि फर्जी चुनाव कराकर भाजपा को जिताने का काम ज्ञानेश कुमार ने किया.

उन्होंने कहा कि जब इसका भंडाफोड़ हुआ तो लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी लोग एकजुट हुए हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग है कि आगे से चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हों तथा सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर और लेवल प्लेइंग फील्ड सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने लोकतंत्र को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचा है, उन षड्यंत्रकारियों को सजा मिले, इसके लिए हम लोग राजभवन मार्च के लिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: '100 साल तक रहेगा नीतीश कुमार का नाम!': चिराग के बाद JDU ने बढ़ाई NDA की टेंशन! संजय झा बोले- 'बिहार में जदयू के बिना राजनीति संभव नहीं'

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है. वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन पर भी तेजस्वी यादव ने शोक जताया. उन्होंने कहा कि कल ही उनकी हेमंत जी से बातचीत हुई थी. दोनों परिवारों के बीच शुरू से ही पारिवारिक संबंध रहे हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की माता जी के निधन से उन्हें बेहद दुख हुआ है और इस दुख की घड़ी में वह पूरी तरह उनके परिवार के साथ खड़े हैं.

-IANS

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES