SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जहानाबाद के युवक की नालंदा में मौत: पटना से बुलाकर छत से नीचे फेंका, परिजनों का प्रेमिका पर आरोप

नालंदा में एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई. वहीं, युवक के परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका और उसके परिवार वालों ने छत से धक्का देकर हत्या किया है. फिलहाल, पुलिस ने युवती और उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.

Edited By Shailendra
Published: Sep 28, 2026, 08:55 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 09:04 PM IST
Image Credit: नालंदा में एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

नालंदा जिला के इस्लामपुर में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने युवती और उसके परिवार पर मारपीट कर छत से धक्का देने का आरोप लगाया है. वहीं, युवती के परिजन आरोपों से इनकार करते हुए युवक के खुद छत से कूदने की बात कह रहे हैं.

छत से गिरकर जहानाबाद के युवक की मौत
घटना इस्लामपुर नगर के गौरवनगर मोहल्ले की है. मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के कटौली गांव निवासी किशोरी प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है.

प्रेमिका के परिजनों पर धक्का देने का आरोप
मृतक की मां सुषमा देवी के मुताबिक, रजनीश पटना की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था. 28 सितंबर, 2026 दिन सोमवार को एक युवती ने फोन कर उसे गौरवनगर स्थित अपने किराए के मकान पर बुलाया. आरोप है कि वहां रजनीश को छत पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और छत से नीचे धकेल दिया गया. गंभीर रूप से घायल रजनीश को स्थानीय लोगों ने निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

युवती और माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही हिलसा-2 इस्लामपुर डीएसपी रामदुलार प्रसाद और थानाध्यक्ष रणविजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला. पुलिस ने युवती और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

युवती के किराए के मकान में छिपा हुआ था युवक
इधर, युवती के परिजनों ने हत्या के आरोप को गलत बताया है. उनका कहना है कि वे युवक को जानते तक नहीं हैं. उनके मुताबिक, 28 सितंबर (सोमवार) को युवक उनके किराए के मकान में छिपा हुआ था. नजर पड़ने पर वह भागने लगा और उसे पकड़ने के प्रयास के दौरान युवक छत से कूद गया, जिससे उसकी मौत हुई.

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES