SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में 135 कार्टून शराब जब्त, तो वैशाली में 12 लाख कैश और ड्रग्स के साथ तीन अरेस्ट

पटना में पुलिस ने कुरियर कंपनी की गाड़ी से 135 कार्टून अवैध शराब जब्त किया गया है. वहीं, वैशाली में 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत 12 लाख कैश और ड्रग्स के साथ पति-पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार किया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 03, 2026, 08:03 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 08:12 AM IST
Image Credit: पटना और वैशाली में पुलिस का एक्शन (जी मीडिया)
Join

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद राजधानी पटना में अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी है. दीपावली के त्योहार को देखते हुए शराब तस्करों ने बड़े पैमाने पर विदेशी शराब की खेप खपाने की तैयारी की थी, लेकिन पटना पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. पूरा मामला पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र का है. यहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है. बताया जा रहा है कि शराब तस्कर एक ट्रक से विदेशी शराब उतारकर कुरियर कंपनी की गाड़ी में लोड कर रहे थे. इसके बाद शराब को दूसरे स्थान पर भेजने की योजना थी.

इसी दौरान पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर कुल 135 कार्टून विदेशी शराब जब्त की. पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक और कुरियर कंपनी की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है. कार्रवाई के दौरान प्रेम कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और पूरे कारोबार की जांच की जा रही है.

वैशाली में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई

वहीं, वैशाली में एसएसपी शुभांक मिश्रा के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत बगुलिया गाछी में वैशाली पुलिस और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 119.30 ग्राम कोटा और 12 लाख 33 हजार से ज्यादा कैश बरामद किया है, साथ ही पति-पत्नी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.  2 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर बिदुपुर थाना अंतर्गत माइल पंचायत के बगुलिया गाछी स्थित दो कमरे वाले मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली गई. 

पुलिस के मुताबिक, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में करीब साढ़े तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला. तलाशी के दौरान पुलिस टीम को मकान से लगभग 119.30 ग्राम कोटा, 3 मोबाइल और 12 लाख 33 हजार 160 रुपये नकद बरामद हुए. ऐसा माना जा रहा है कि बरामद की गई नकदी अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से आई है. मौके से पुलिस ने पवन ठाकुर, उसके पुत्र नीरज कुमार और नीरज कुमार की पत्नी भानु कुमारी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि ये लोग असम से माल लाकर वैशाली और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे.

पटना से प्रकाश कुमार सिन्हा और वैशाली से राजकुमार सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: भागलपुर पुलिस को भी नहीं हो रहा यकीन, हत्या आरोपी की तलाश में पहुंची और पकड़ में आ गया जिस्मफरोशी का धंधा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES