App

नीतीश कुमार का हस्तक्षेप रंग लायाः ललन सिंह ने शांत कराया अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद

बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर चुनाव से पहले जेडीयू में अनंत सिंह और नीरज कुमार का विवाद थमता नजर आ रहा है. नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ललन सिंह ने विवाद समाप्त होने के संकेत दिए हैं.

नीतीश कुमार का हस्तक्षेप रंग लायाः ललन सिंह ने शांत कराया अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद
Image Credit: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Zee Media)

बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर चुनाव से पहले जेडीयू में अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद में बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मैदान से उतरने अब यह विवाद थमता नजर आ रहा है. दरअसल, नीतीश कुमार ने आज (सोमवार, 5 अक्टूबर) केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात करके इसे सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी थी. अब ललन सिंह ने विवाद समाप्त होने के संकेत दिए हैं. ललन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद शांत करने की जिम्मेदारी दी थी. उन्होंने कहा कि मैंने अनंत सिंह से कहा कि आप कोई सार्वजनिक बयान न दें, इस पर अनंत सिंह सहमत हुए हैं.

पार्टी से हुई थी बड़ी चूक- ललन सिंह

ललन सिंह ने इस मामले में नीरज कुमार को लपेटते हुए कहा कि कोई क्रिया अगर होगी तो प्रतिक्रिया होगी. ताली एक हाथ से नहीं बजती. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह का विधान सभा चुनाव के वक्त विरोध हुआ था, उस समय पार्टी ने इसे नहीं सुलझाया. प्रदेश नेतृत्व से चूक हुई थी. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अनंत सिंह ने कहा कि जिसने मेरा विरोध किया, हम उसके लिए वोट नहीं मांगेंगे. मैंने उनसे कहा कि आप कोई सार्वजनिक बयान न दें, इस पर अनंत सिंह सहमत हुए है.

नीतीश कुमार ने सुबह की थी मुलाकात

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (सोमवार, 5 अक्टूबर) सुबह-सुबह ही ललन सिंह के घर पहुंचे थे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई थी. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वापस लौट गए थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की थी. 

अनंत सिंह को मनाने में कामयाब हुए ललन

इसके बाद ललन सिंह मीडिया के सामने आए और उन्होंने अनंत सिंह से बात किए जाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह अब नीरज कुमार के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं करेंगे. अगर ललन सिंह इसमें कामयाबी हासिल करते हैं, तो पार्टी में उनका कद काफी बढ़ सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More