SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

60 साल का दूल्हा और अंडर एज दुल्हनः लखीसराय में छोटी उम्र की लड़की से शादी करके फंस गया बुजुर्ग!

लखीसराय के रामपुर गांव से एक बुजुर्ग और युवती की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग दुल्हन को नाबालिग बताते हुए प्रशासन से जांच की मांग कर रहे हैं. अगर दुल्हन की उम्र 18 साल से कम हुई तो बुजुर्ग दूल्हा बड़ी मुसीबत में फंस सकता है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 22, 2026, 03:42 PM IST | Updated: Sep 22, 2026, 05:32 PM IST
Image Credit: लखीसराय में छोटी उम्र की लड़की से शादी करके फंस गया बुजुर्ग! (VideoGrab)
Join

लखीसराय में एक 60 साल के बुजुर्ग की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बुजुर्ग ने अपने से काफी छोटी लड़की से शादी की है. वायरल वीडियो में बुजुर्ग और उसकी दुल्हन दोनों शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने पर युवती की उम्र को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोगों का कहना है कि युवती नाबालिग है. हालांकि, अभी तक किसी ने इस संबंध में पुलिस में मामला नहीं दर्ज कराया है. वायरल वीडियो लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का बताया जा रहा है. हालांकि, ज़ी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

लड़की की उम्र की कैसे हो सकती है जांच?

इस मामले में युवती की वास्तविक उम्र और शादी की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. वहीं, लखीसराय पुलिस की ओर से भी वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस की ओर से जांच किए जाने के बाद ही वीडियो की सत्यता, शादी की परिस्थितियों और युवती की उम्र से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. लड़की के जन्म प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र या अन्य वैध दस्तावेजों के आधार पर ही वास्तविक उम्र की पुष्टि की जा सकती है. सिर्फ वायरल वीडियो के आधार लड़की की उम्र को लेकर कोई ठोस दावा नहीं किया जा सकता है.

अगर नाबालिग हुई दुल्हन तो फंस जागा दूल्हा

हां, अगर लड़की वास्तव में नाबालिग पाई गई तो फिर बुजुर्ग दूल्हे को कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ सकता है. अगर लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम पाई जाती है, तो बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत कानूनी जांच का सामना करना पड़ सकता है. इस कानून के तहत बाल विवाह करने, कराने या इसमें सहायता करने पर दो वर्ष तक का कठोर कारावास और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना की सजा का प्रावधान है. इसके अलावा बुजुर्ग पति पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है. इस एक्ट के तहत न्यूनतम 3 वर्ष की जेल से लेकर फासी तक की सजा का प्रावधान है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES