SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कटिहार डीएम का अनोखा अंदाज: स्कूल में बच्चों की क्लास ली, खाया मिड-डे मील का खाना, खुद धोई अपनी थाली

कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने रौतारा में मिडिल स्कूल निरीक्षण किया. डीएम ने इस दौरान बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील का खाना खाया. खाना खाने के बाद उन्होंने खुद अपनी खाली को धोया.

Edited By Shailendra
Published: Oct 06, 2026, 09:29 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 09:35 PM IST
Image Credit: कटिहार डीएम ने बच्चों के साथ किया भोजन, खुद धोई अपनी थाली (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कोड़ा प्रखंड के मिडिल स्कूल रौतारा में पहुंचकर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और कई सुविधाओं का जायजा भी लिया. डीएम ने पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की कक्षाओं में जाकर निरीक्षण किया और कक्षा में स्वयं ही बच्चों को पढ़ाने लगे. डीएम ने बारी-बारी से छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तर भी किया. उन्होंने हाथ में चॉक पकड़ी और ब्लैकबोर्ड पर लिखते हुए बच्चों को पढ़ाने लगे. अपने जिले के सबसे बड़े अफसर को इस तरह सामने पढ़ाते देख बच्चों के चेहरों पर अलग ही खुशी तैर गई.

बच्चों में भी गजब का उत्साह दिखा
बच्चों ने बिना किसी झिझक के डीएम आशुतोष द्विवेदी ने के हर सवाल का फटाफट और सही जवाब दिया. बच्चों की यह तेजी देखकर डीएम ने उनकी खुलकर तारीफ की और मुस्कुराते हुए कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ो और हमेशा बड़े सपने देखो.

सीधे रसोईघर पहुंच गए डीएम
क्लासरूम देखने के बाद जिलाधिकारी की नजर स्कूल में बन रहे मिड-डे मील पर पड़ी. वे सीधे रसोईघर पहुंच गए. वहां भोजन बनाने के इंतजाम, साफ-सफाई और राशन की क्वालिटी का बारीकी से जायजा लिया. पर उन्हें लगा कि खाने की असली गुणवत्ता जानने का सबसे सही तरीका यही है कि उसे खुद चखकर देखा जाए.

डीएम साहब ने खुद अपने हाथों से अपनी थाली धोई
फिर क्या था, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बच्चों के साथ ही बैठकर खाना खाने का फैसला कर लिया. इसके बाद जो हुआ, उसने वहां मौजूद हर किसी का दिल छू लिया. बिना किसी हिचकिचाहट के डीएम साहब ने खुद अपने हाथों से अपनी थाली धोई और जमीन पर आलथी-पालथी मारकर बच्चों की लाइन में जा बैठे.

सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे
वहीं, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने शिक्षकों से सीधे संवाद किया. साथ ही विद्यालय की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में उनके सुझाव और अनुभव जानने का प्रयास किया. उपस्थित शिक्षकों ने विद्यालय में उपलब्ध नई और आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के प्रति संतोष व्यक्त किया. इस अवसर पर डीडीसी डॉ. नेहा और विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन के साथ विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे.

रिपोर्ट: रंजन कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES