App

सिर पर पिस्टल के बट से हमला: व्यवसायी से 2 लाख के आभूषण और 20 हजार कैश की लूट, सिवान में सनसनी

सिवान में स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर लूट की घटना हुई है. अपराधियों ने बैग में रखे करीब 2 लाख रुपये के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद की लूट की है. बाइक सवार 3 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना पर सिवान एसपी मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

सिर पर पिस्टल के बट से हमला: व्यवसायी से 2 लाख के आभूषण और 20 हजार कैश की लूट, सिवान में सनसनी
Image Credit: सिवान में स्वर्ण व्यवसायी से 2 लाख की ज्वेलरी और कैश की लूट (Z News)

सिवान में बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से लूट की वारदात को अंजाम दिया है. 9 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार की रात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के बैग में रखे करीब 2 लाख रुपये के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद लूट लिए हैं. बाइक पर सवार होकर आए 3 अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर लूट की इस घटना को अंजाम दिया, जिससे स्वर्ण व्यवसायी के सिर में चोटें आई हैं.

दरौंदा थाना क्षेत्र के कमला चौक के पास की घटना
घटना की सूचना मिलने पर सिवान एसपी भारत सोनी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. यह घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के कमला चौक के समीप की है. पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी की पहचान जलालपुर निवासी शिवजी प्रसाद के पुत्र रत्नेश कुमार के रूप में हुई है.

अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए
बताया जा रहा है कि स्वर्ण व्यवसायी रत्नेश कुमार चनचौरा बाजार में आभूषण का व्यवसाय करते हैं. जब वह अपनी दुकान बंद करके बैग में कुछ आभूषण लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर घेर लिया और करीब 2 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए. इस दौरान अपराधियों ने पिस्टल के बट से स्वर्ण व्यवसायी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए. इसके बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए.

घायल स्वर्ण व्यवसायी का इलाज कराया गया
पीड़ित व्यवसायी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल स्वर्ण व्यवसायी का इलाज कराया. वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए सिवान एसपी भारत सोनी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी
सिवान एसपी भारत सोनी ने बताया कि बाइक सवार 3 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट: अमित सिंह

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More