SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैशाली आ रहे पीएम मोदी, जदयू और बीजेपी ने कसी कमर, उमेश कुशवाहा बोले- यादगार होगा दौरा

बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर कहा कि तैयारियां तेज कर दी गई हैं, हम सभी लोग उनके दौरे को यादगार बनाने के लिए काम कर रहे हैं.

Edited By Shailendra
Published: Nov 07, 2026, 03:06 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 03:19 PM IST
Image Credit: पीएम मोदी के बिहार दौरे को यादगार बनाने की तैयारियां तेज (Photo-AI)
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड ने कमर कम ली है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि तैयारियां तेज कर दी गई हैं. पीएम मोदी का यह दौरा यादगार होगा.

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री का बिहार दौरा हो रहा है. हम इसे यादगार बनाएं, इसके लिए तैयारी की जा रही है. बिहार के वैशाली जिले में पीएम मोदी का दौरा हो रहा है. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम लोग रोडमैप तैयार कर रहे हैं.

पीएम मोदी के बिहार दौरे को यादगार बनाने की तैयारियां तेज

दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के लोग लगातार कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं.

'बिहार के लोग स्वस्थ रहें, हम लोग यही कामना करते हैं'

दीपावली और छठ पूजा को लेकर अधिकारियों को दिए गए सीएम सम्राट चौधरी के निर्देशों पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि छठ आस्था और श्रद्धा का एक बड़ा त्योहार है. बिहार के बाहर रहने वाले लोग, चाहे वे काम-धंधे या रोजगार के सिलसिले में गए हों, इस त्योहार को मनाने के लिए अपने गृह राज्य लौट आते हैं. पूरे बिहार में छठ बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. बिहार के लोग स्वस्थ रहें, हम लोग यही कामना करते हैं.

कच्ची दरगाह पर पुल बनाने की कोशिशें चल रही थीं लंबे समय से

इसी बीच, पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन बिहार के लिए हमेशा खास होता है. कच्ची दरगाह पर पुल बनाने की कोशिशें लंबे समय से चल रही थीं, जिसके लिए प्रधानमंत्री ने फंड दिया और आज, निर्माण पूरा होने के बाद, यह तैयार है. इससे पटना से समस्तीपुर के बीच की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी, और शहर से भारी वाहनों का आना-जाना भी बंद हो जाएगा. इस तरह, बिहार के लोगों को एक बहुत अच्छी सुविधा मिल रही है.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: सम्राट सरकार में हो रहे एनकाउंटर में मुस्लिम और यादवों को बनाया जा रहा निशाना: भाई वीरेंद्र

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES