App

सासाराम में रात के अंधेरे में जनार्दन तिवारी की हत्या, डुमरा गांव की गली में मिला शव, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

सासाराम के डुमरा गांव की एक गली में जनार्दन तिवारी नाम के एक शख्स का शव पड़ा हुआ मिला. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई. परिवार वालों को भी हत्या की वजह पता नहीं चल पायी है. फिलहाल, पुलिस वारदात की तफ्तीश कर रही है.

सासाराम में रात के अंधेरे में जनार्दन तिवारी की हत्या, डुमरा गांव की गली में मिला शव, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान
Image Credit: सासाराम में रात के अंधेरे में जनार्दन तिवारी की हत्या (Z News)

रोहतास जिला के सासाराम हत्या का मामला सामने आया है. मृतक का नाम जनार्दन तिवारी बताया जा रहा है. घटना करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, डुमरा गांव में रात के अंधेरे में जनार्दन तिवारी की हत्या को अंजाम दिया गया.

डुमरा गांव में जनार्दन तिवारी की पीट-पीटकर हत्या

बताया जाता है कि रात में ही किसी ने जनार्दन तिवारी के साथ मारपीट कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई है. उनका शव डुमरा गांव की एक गली से मिला है. सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची है और छानबीन शुरू कर दी है. शव अभी भी मौके पर पड़ा हुआ है। परिजन हत्या की वजह स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं.

शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

परिजनों के अनुसार, जनार्दन तिवारी खाना खाने के बाद घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. मृतक जनार्दन तिवारी की छाती और ललाट पर जख्म के निशान मिले हैं. 

किसी ने देर रात उनके साथ मारपीट कर दी

बता दें कि डुमरा गांव की ही एक गली में जनार्दन तिवारी का शव मिला है. बॉडी पर चोट के काफी निशान हैं. आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने देर रात उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई.

पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी

वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा दिया है. फिलहाल, पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है और मामले की जांच कर रही है.

शिवहर में बहन की हत्या के आरोप में सगा भाई गिरफ्तार

दूसरी तरफ शिवहर जिले में एक बार फिर ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग में भाई ने परिजनों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पोखर किनारे फेंक दिया. यह पूरा मामला पूरनहिया थाना क्षेत्र के हथसार गांव का बताया जा रहा है. एसपी शैलेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की उसके भाई ने ही अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी और पोखर किनारे शव फेंक दिया था. पूरनहिया थाना में नाबालिग बच्ची के गुमशुदा होने की प्राथमिकी उसकी मां फेंकनी देवी द्वारा दर्ज कराई गई थी.

पुलिस की ओर से मामले की जांच में मृतका के भाई मनोज कुमार और चचेरे भाई की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के भाई मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरी ओर, जब पुलिस चचेरे भाई की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने पहुंची, तो स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार आरोपी चचेरे भाई को पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया गया और पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई. पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस ने अलग से प्राथमिकी दर्ज कर 13 नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है, जिसमें 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इनपुट: अमरजीत यादव

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More