SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जमुई छेड़छाड़ मामला: नंदन यादव को 14 दिन की कस्टडी, एसपी का दावा- कोई आरोपी नहीं बचा बाहर

जमुई जिला में नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव को कोर्ट ने 14 दिन के हिरासत में जेल भेजा दिया है. पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी नंदन यादव को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने ये आदेश दिया.

Edited By Shailendra
Published: Sep 28, 2026, 07:24 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 07:46 PM IST
Image Credit: जमुई लड़की छेड़छाड़ का आरोपी नंदन यादव (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

जमुई जिला में नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव को 28 सितंबर, 2026 दिन शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस दौरान एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि जितने भी आरोपी थे सब की गिरफ्तारी हो चुकी है, अब इस मामले में कोई आरोपी नहीं बचा हैं.

दरअसल, घटना के बाद से ही पूरे बिहार में आक्रोश का माहौल था. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फौरन कार्रवाई शुरू कर दी थी.

बता दें कि जमुई में छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने प्रतापपुर से 2 और आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस घटना में एक बहुत बड़ा खुलासा किया है. जमुई पुलिस के अनुसार, मुख्य अभियुक्त नंदन यादव और हरेराम यादव को भरत राम के बेटे छोटू रवानी और रंजीत राम के बेटे सौरभ कुमार ने फोन करके घटना वाले स्थल पर बुलाया था.  

नए खुलासा के अनुसार, फिर इन दोनों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की थी. इससे पहले भी पुलिस 2 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है. साथ ही अन्य तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है.  ध्यान दीजिएगा कि पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर किया था, जो घायल हो गया था.

बता दें कि जमुई के मड़वा पहाड़ की यह पूरी घटना है. यहां एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ इन आरोपियों ने मारपीट और बदसलूकी की थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए कार्रवाई की. शुरुआत में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद अब 2 और आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा. इस मामले में कुल 7 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं.

रिपोर्ट: अभिषेक निरला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES