भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /जमुई में नाबालिग से बदसलूकी के आरोपियों का बालू कनेक्शन: अब अवैध बालू डंपिंग का वीडियो वायरल; लाखों के राजस्व को चूना

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी के आरोपियों का बालू कनेक्शन: अब अवैध बालू डंपिंग का वीडियो वायरल; लाखों के राजस्व को चूना

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी के आरोपियों का बालू कनेक्शन होने का मामला सामने आया है. इसी बीच एक और वीडियो आया है, जिसमें नदी से खनन पर रोक के बावजूद बालू निकालकर डंपिंग यार्ड में पहुंचाया जा रहा है.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Sep 23, 2026, 12:40 PM IST|Updated: Sep 23, 2026, 01:15 PM IST
joinshare
जमुई में नाबालिग से बदसलूकी के आरोपियों का बालू कनेक्शन: अब अवैध बालू डंपिंग का वीडियो वायरल; लाखों के राजस्व को चूना
Image Credit: जमुई अवैध बालू डंपिंग (जी मीडिया)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

    5

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के मामले में मुख्य आरोपित नंदन और हरेराम के बालू कारोबार से जुड़े होने का कनेक्शन सामने आया है. इसी बीच जिले में बालू के कथित अवैध खनन और परिवहन का मामला भी चर्चाओं में है. जमुई टाउन थाना क्षेत्र के खड़सारी मौजा में सरकारी नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से बालू डंप करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर खनन विभाग और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    डंपिंग यार्ड में जमा किए जा रहे बालू
    जमुई टाउन थाना क्षेत्र के खड़सारी मौजा में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा संचालित बालू डंप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक साथ दर्जनों ट्रैक्टरों से बालू की ढुलाई किया जा रहा है. नदी से खनन पर रोक के बावजूद बालू निकालकर डंपिंग यार्ड में पहुंचाया जा रहा है. 

    खड़सारी मोजा के चंद्रवारा गांव में संचालित उक्त बालू डंप के संवेदक राजीव कुमार हैं. नदी से बालू निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से डंपिंग यार्ड में जमा कराया जा रहा है और बाद में चालान के माध्यम से इसकी बिक्री की जा रही है. इससे बिहार सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व नुकसान पहुंचाया जा रहा है.

    निगरानी व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल
    दरअसल, 15 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से बालू खनन पर रोक रहती है. इसके बावजूद रोक की अवधि में नदी से कथित तौर पर बालू निकालकर डंपिंग यार्ड तक पहुंचाए जाने का वीडियो सामने आने से खनन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल यह भी है कि डंपिंग यार्ड में पहुंच रहे बालू का स्रोत और उसके परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच किस स्तर पर हो रही है. 

    बालू के अवैध कारोबार को लेकर सवाल इसलिए भी गंभीर हैं, क्योंकि हाल में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के मामले में मुख्य आरोपितों में शामिल नंदन और हरेराम के बालू के कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आई थी, लेकिन इस घटनाक्रम ने जिले में बालू के कथित अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के संभावित कनेक्शन को लेकर चर्चा जरूर तेज कर दी है.

    अवैध खनन-बालू परिवहन के खिलाफ एक्शन
    एक तरफ जमुई एसपी विश्वजीत दयाल अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ सड़क पर उतरकर कार्रवाई कर रहे हैं. दूसरी तरफ खनन विभाग के अधीन संचालित डंपिंग यार्ड को लेकर इस तरह के आरोप सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. खनन विभाग के पदाधिकारी रणधीर कुमार ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Jamui News
    Jamui Molestation