SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IITF में बिहार पैवेलियन का उद्घाटन, 55 स्टॉल पर दिखेगी राज्य की कला और संस्कृति की झलक

45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में बिहार सरकार के उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने बिहार पैवेलियन का उद्घाटन किया. इस बार बिहार को पार्टनर स्टेट का दर्जा मिला है. पैवेलियन में 55 स्टॉल लगाए गए हैं.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 16, 2026, 22:35 IST | Updated: Nov 16, 2026, 22:47 IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

बिहार सरकार के उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में बिहार पैवेलियन का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और वहां मौजूद प्रदर्शकों से मुलाकात कर उनके उत्पादों एवं प्रस्तुतियों की जानकारी ली. उन्होंने बिहार की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने के प्रयासों की सराहना की.

बिहार बना IITF का पार्टनर स्टेट

बिहार पैवेलियन के उद्घाटन के बाद उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि IITF एक विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला है. इस वर्ष बिहार को इसमें 'पार्टनर स्टेट' का दर्जा मिला है. इसी को देखते हुए बिहार ने अपने पैवेलियन के लिए बड़े क्षेत्र में जगह ली है. यह पैवेलियन बिहार की कला, शिल्प और संस्कृति की प्रमुख विशेषताओं को प्रदर्शित कर रहा है. उन्होंने बताया कि पैवेलियन में कुल 55 स्टॉल लगाए गए हैं. इसके लिए करीब 1,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे. विभिन्न कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने की क्षमता के आधार पर 55 प्रदर्शकों का चयन किया गया है.

ये भी पढ़ें: 'सोने की खान पर बैठा है बिहार टूरिज्म', राजगीर के वीडियो पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, यूजर्स के रिएक्शन से भर गया कमेंट सेक्शन

निवेशकों को लुभाने की तैयारी

उन्होंने कहा कि सभी प्रदर्शक पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने स्टॉल लगा रहे हैं. यहां आने वाले लोगों को रंग-बिरंगे स्टॉल और विभिन्न प्रकार के उत्पाद देखने को मिलेंगे. उद्योग सचिव ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में बिहार पैवेलियन पहुंचें और राज्य की समृद्ध संस्कृति, कला एवं शिल्प से परिचित हों. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री का विशेष फोकस राज्य में उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने पर है. इसके लिए पैवेलियन में उद्योग और निवेश से संबंधित विशेष कियोस्क भी बनाया गया है, जहां लोग बिहार में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं और निवेश के अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

दिखेगी गौरवशाली विरासत

45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में गेट नंबर-2 के पास स्थित बिहार पैवेलियन राज्य के विकास और समृद्ध विरासत की झलक पेश कर रहा है. यहां बनाए गए लघु संग्रहालय में प्राचीन मूर्तियां, विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और कई ऐतिहासिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं. इनके माध्यम से बिहार की प्राचीन सभ्यता, सांस्कृतिक विरासत और संग्रहालय परंपरा को दर्शाया गया है.

रिपोर्ट: जी मीडिया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES