App

प्रीता वर्मा बनी रहेंगी बिहार की DGP: अगले आदेश तक संभालेंगी पुलिस की कमान, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

15 सितंबर से प्रभार संभाल रहीं 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बिहार की DGP बनी रहेंगी. बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी.

प्रीता वर्मा बनी रहेंगी बिहार की DGP: अगले आदेश तक संभालेंगी पुलिस की कमान, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
Image Credit: प्रीता वर्मा का DGP पद पर कार्यकाल बढ़ा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश (File- Photo)

बिहार सरकार ने IPS अधिकारी प्रीता वर्मा को अगले आदेश तक बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) पद पर बनाए रखने का फैसला किया है. राज्य सरकार के गृह विभाग ने राज्यपाल के आदेश से औपचारिक अधिसूचना जारी की है. 

ये जिम्मेदारी भी संभाल रहीं हैं IPS अधिकारी प्रीता वर्मा

दरअसल, IPS अधिकारी प्रीता वर्मा को 15 सितंबर, 2026 को बिहार के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. साथ ही वह गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवाएं के महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा की जिम्मेदारी भी संभाल रहीं हैं.

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना

गृह विभाग ने 5 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, 1991 बैच की वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के पास डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक रहेगा.

1991 बैच की वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं प्रीता वर्मा

बिहार कैडर की 1991 बैच की वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा हैं. दरअसल, बिहार सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा को पुलिस महानिदेशक (DGP) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था. तब से ही राज्य की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. अब गृह विभाग ने 5 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को एक नया आदेश जारी कर इस अस्थायी व्यवस्था की अवधि बढ़ा दी है. नए आदेश के तहत वे अगले निर्देश आने तक डीजीपी पद का प्रभार संभालती रहेंगी.

बिहार को स्थायी डीजीपी कब मिलेगा? चर्चा पर लगा फिलहाल विराम

इस फैसले के बाद अब प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि बिहार को स्थायी डीजीपी कब मिलेगा? इस पर विराम लग गया है. हालांकि, जब तक बिहार सरकार स्थायी तौर पर नए डीजीपी के नाम का ऐलान नहीं कर देती, तब तक बिहार पुलिस का नेतृत्व बिहार कैडर की 1991 बैच की वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा ही करती रहेंगी.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More