भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /नौकरी के नाम पर बाप ने की ठगी तो प्रेम जाल में फंसाकर बेटे को किया किडनैप, फिल्मी अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा

नौकरी के नाम पर बाप ने की ठगी तो प्रेम जाल में फंसाकर बेटे को किया किडनैप, फिल्मी अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा

बांका जिले के सावन कुमार का गयाजी में अपहरण केस का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. सावन कुमार के पिता ने नौकरी के नाम पर ठगी की थी, इसी कारण से हनीट्रैप के जरिए सावन को शिकार बनाया गया था.

Written ByK. Raj Mishra
Published: Sep 09, 2026, 08:31 AM IST|Updated: Sep 09, 2026, 09:12 AM IST
joinshare
नौकरी के नाम पर बाप ने की ठगी तो प्रेम जाल में फंसाकर बेटे को किया किडनैप, फिल्मी अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा
Image Credit: गया पुलिस ने बांका के युवक अपहरण केस का खुलासा किया (Zee Media)

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

गयाजी में बांका जिले के सावन कुमार का अपहरण हो गया था. पुलिस ने इस केस का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. फिल्मी स्टाइल में हुए अपहरण केस में तमाम चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, बेटे को अपने बाप की करतूतों की सजा भुगतनी पड़ी. पुलिस के मुताबिक, यह कोई सामान्य किडनैपिंग नहीं, बल्कि नौकरी के नाम पर ठगे गए 27 लाख रुपये वसूलने के लिए रची गई, एक सोची-समझी साजिश थी. आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिए युवक को हनीट्रैप कर गयाजी बुलाया और बंधक बना लिया.

प्रारंभिक जांच में नौकरी के नाम पर ठगी की बात सामने आयी है. बांका के दलिया थाना क्षेत्र के बौंसी गांव निवासी अपहृत सावन कुमार के पिता धनंजय कुमार सिन्हा ने आरोपी पक्ष को नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये लिये थे. इसी रकम की वापसी के लिए अपहरण की साजिश रची गई थी. आरोपी की पत्नी शिवानी कुमारी ने सावन कुमार को इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम-जाल में फंसाया और फिर गया बुलाकर किडनैप कर लिया.- धर्मेंद्र भारती, डीएसपी-2

ठगी का शिकार होने पर रची साजिश

इस घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को कुजापी सब्जी मंडी से सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस ने हनीट्रैप करने वाली महिला शिवानी, उसके पति विकास और एक अन्य साथी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है. डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नौकरी के नाम पर ठगी की बात सामने आयी है. अपहृत सावन कुमार (निवासी दलिया, बौंसी, बांका) के पिता धनंजय कुमार सिन्हा ने आरोपित पक्ष को नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये लिये थे. इसी रकम की वापसी के लिए अपहरण की साजिश रची गई.

इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम-प्रसंग में फंसाया

उन्होंने बताया कि शिवानी कुमारी ने इंस्टाग्राम के जरिए सावन से दोस्ती की और उसे मिलने के बहाने गया बुलाया. सोमवार को चंदौती मोड़ के पास सावन के पहुंचते ही आरोपितों ने उसे बंधक बना लिया और परिजनों को फोन करके 27 लाख रुपये की मांग की गई. सात सितंबर को सावन की मां शोभा कुमारी ने रामपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी और 27 लाख की फिरौती मांगे जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी अभिनव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की थी.

पति-पत्नी समेत एक अन्य गिरफ्तार

धर्मेंद्र भारती ने बताया कि इस टीम में रामपुर थानाध्यक्ष और तकनीकी शाखा के अधिकारियों को शामिल किया गया था. तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने कुजापी सब्जी मंडी में छापेमारी की, वहां से सावन को सकुशल बरामद कर लिया गया. मौके से महिला शिवानी कुमारी को दबोच लिया गया. पूछताछ के बाद शिवानी की निशानदेही पर उसके पति विकास कुमार और साथी पवन कुमार (भलुआही खरखुरा, डेल्हा निवासी) को जेल रोड से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

रिपोर्ट- जय प्रकाश

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Gaya News