SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CM सम्राट चौधरी से बेगाने होने लगे अपने: राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल अपनी ही सरकार पर हमलावर

अपने ही सांसद और विधायक सरकार से नाराज होने लगें और सरकार के इकबाल पर प्रश्नचिह्न लगाने लगें तो पार्टी को सचेत हो जाना चाहिए. वो अगर बिहार के पुलिस प्रशासन से नाराज हैं तो जाहिर है कि सरकार में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. हालांकि उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो पिछले साल का बताया जा रहा है. फैक्ट चेक में यह दावा किया गया है.

Written By Sunil Mishra
Published: Sep 28, 2026, 11:50 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 02:18 PM IST
Image Credit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)
Join

नीट छात्रा केस, भरत तिवारी एनकाउंटर और अब मनचलों के वीडियो का सैलाब... बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सवाल उठने लगे हैं. विपक्ष तो पहले से हमलावर था. अब तो भारतीय जनता पार्टी के सांसद और गठबंधन के दल लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान की ओर से भी सवाल उठाए जाने लगे हैं. इसमें कोई दोराय नहीं कि सम्राट चौधरी की सरकार बैकफुट पर है और मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे इस समय लोगों को अपने भाषण से नहीं, बल्कि काम से संतुष्ट करने की कोशिश करें.

शनिवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा-

हमें कानून व्यवस्था की ओवरहॉलिंग करनी होगी. बिहार में पुलिसिंग पूरी तरह चरमरा गई है. राज्य में नए मुख्य सचिव और नए डीजीपी की जरूरत है. अपराधियों के दिलों में कानून का डर अब नहीं रहा.

उन्होंने खुद का निजी अनुभव साझा करते हुए कहा-

एक लड़की से जुड़ी घटना को लेकर मैंने पटना के एसएसपी को फोन किया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. उस मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है. सत्ताधारी दल का हूं, इसलिए मेरे हाथ बंधे हैं, लेकिन जनता ने हमें सुशासन और कानून का राज स्थापित करने का जनादेश दिया था. मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि राज्य में पुलिसिंग पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.

शंभू शरण पटेल के अलावा लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी एक दिन पहले ऐसा बयान दिया है, जिससे एनडीए में खलबली मच गई है. हालांकि, यह वीडियो पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले का बताया जा रहा है. फैक्ट चेक में यह दावा किया गया है. वायरल वीडियो में चिराग पासवान कहते हैं-

मेरी पार्टी बिहार में ऐसी सरकार का हिस्सा है, जो प्रशासनिक तौर पर अपराध को काबू करने में फेल साबित हुई है और इस वजह से मुझे शर्म आती है. बिहार और बिहारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था अभी राज्य में ध्वस्त है और सम्राट सरकार से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द अपराधियों को सख्त संदेश दिया जाए.

​पिछले कुछ दिनों में आए कई वीडियो

बिहार में पिछले एक हफ्ते में कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें लड़कियों से छेड़छाड़ और बदतमीजी की जाती दिख रही है. रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है और प्रशासन की किरकिरी हो रही है.

READ ALSO: 'मुझे शर्म आती है कि मेरी पार्टी इस सरकार का हिस्सा है', चिराग ने सम्राट चौधरी सरकार पर उठाए सवाल

जमुई केस

जमुई के पहाड़ी इलाके में दो नाबालिग कपल को घेरकर कुछ लोगों ने बदतमीजी की. लड़की से धरपकड़ की और उसके साथ बहुत गलत व्यवहार किया. जिसने भी वीडियो देखा, उसने बिहार की कानून व्यवस्था को कोसा. पुलिस ने इस केस में नंदन यादव और हरेराम यादव को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान नंदन यादव को पैर में गोली भी लगी थी.

समस्तीपुर वायरल वीडियो

जमुई का मामला अभी गरम था कि समस्तीपुर के बाइपास रोड पर दिनदहाड़े एक लड़की को बाल पकड़कर घसीटने और गाली गलौज करने का वीडियो वायरल हो गया. पुलिस ने इस केस में 4 आरोपियों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बांका मंदार पर्वत का वीडियो

ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर एक लड़की से बदतमीजी करने का वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने साफ किया कि यह 3 जून की घटना थी. आरोपी दूसरे राज्यों में प्रवासी मजदूर हैं.

जमुई केस की पीड़िता की फोटो लीक

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आरोप है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सोशल मीडिया अकाउंट से जमुई केस की पीड़िता से मुलाकात का फोटो शेयर किया गया, जिससे उसकी पहचान उजागर हो गई और यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. तेजस्वी यादव का कहना था-

पीड़िता की पहचान उजागर होने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES