SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मिल्क केक, डोडा और बर्फी..., पटना में दीपावली से पहले फैक्ट्री पर छापा, बिना FSSAI लाइसेंस बनाई जा रही थीं मिठाइयां

पटना में दीपावली से पहले फूड सेफ्टी विभाग की एक टीम ने पवन स्वीट्स पर छापेमारी की है. इस दौरान पता चला कि बिना FSSAI लाइसेंस के मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 04, 2026, 10:25 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 10:49 AM IST
Image Credit: पटना में मिठाई फैक्ट्री पर छापेमारी (जी मीडिया)
Join

दीपावली के त्योहार से पहले राजधानी पटना में मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने पटना के बैरिया इलाके में स्थित एक मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री में छापेमारी कर करीब 21 लाख रुपये की मिठाइयां जब्त की हैं. मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बिना FSSAI लाइसेंस के मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था. आशंका है कि दीपावली के मौके पर इन मिठाइयों को पटना के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी थी.

मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप

त्योहार के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं. लोगों की सेहत से खिलवाड़ की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है. इस कार्रवाई के बाद मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है.

FSSAI के नियमों का पालन करना जरूरी

इसे लेकर फ़ूड इंसपेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि बिहार के फूड सेफ्टी कमिश्नर कुमार रवि ने निरीक्षण टीमों को सख्त निर्देश दिए हैं. किसी भी स्थिति में ऐसी अनहाइजेनिक कारखाना नहीं चलेगा. केवल उन्हीं प्रतिष्ठानों को अपने उत्पाद बाजार में बेचने की अनुमति मिलेगी, जो उत्पादन प्रक्रिया और मिठाइयां बनाने के दौरान FSSAI के नियमों का पालन करते हैं. अगर कोई भी अनियमितता पाई जाती है, चाहे वह छोटी हो या बड़ी, तो उन उत्पादों की बिक्री रोक लगाना है. किसी को भी जन-स्वास्थ्य के साथ समझौता करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

फ़ूड इंसपेक्टर ने कहा कि आम जनता से अपील करता हूं कि पैकेट बंद मिठाइयां खरीदते समय वे यह जरूर देख लें कि पैकेट पर निर्माता का नाम और पता, निर्माण की तारीख, एक्सपायरी डेट और उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री की सूची दी गई है या नहीं. अगर इस तरह की कोई शिकायत मिलती है, तो कृपया उसे संबंधित सहाय्य कार्यालय को उपलब्ध कराएं. नियमों के अनुसार तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने आगे बताया कि 'पवन स्वीट्स' पर छापेमारी की गई है, जो बड़ी पहाड़ी इलाके में गंगा प्रदूषण रोड पर स्थित है. ऐसा लगता है कि यह कारखाना हाल ही में यहां शिफ्ट की गई है, क्योंकि यह कोई पुरानी जगह नहीं लग रही है. फिलहाल इनके पास कोई वैध FSSAI लाइसेंस नहीं है. यहां से कई मिठाइयां जब्त की गई हैं- खास तौर पर मिल्क केक, डोडा और बर्फी. इन मिठाइयों को भारी मात्रा में जब्त किया गया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा

यह भी पढ़ें: Patna Traffic Advisory: धनतेरस और दीपावली पर भारी भीड़ को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, इन रास्तों पर वाहनों की 'NO ENTRY'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES