App

दीपावली-छठ से पहले मुजफ्फरपुर में मिठाई दुकानों पर फूड सेफ्टी की रेड, 200 किलो खराब स्पंज और कोल्ड ड्रिंक नष्ट

दीपावली-छठ से पहले मुजफ्फरपुर के कई प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी विभाग ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. विभाग ने 200 किलो नकली स्पंज और सैकड़ों लीटर कोल्ड ड्रिंक को नष्ट किया है.

दीपावली-छठ से पहले मुजफ्फरपुर में मिठाई दुकानों पर फूड सेफ्टी की रेड, 200 किलो खराब स्पंज और कोल्ड ड्रिंक नष्ट
Image Credit: फूड सेफ्टी विभाग ने मुजफ्फरपुर में 200 किलो नकली स्पंज और कोल्ड ड्रिंक का किया (Photo- वीडियो ग्रैब)

दीपावली और छठ पर्व से पूर्व मुजफ्फरपुर में फूड सेफ्टी विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है. मिठाई दुकानों में छापेमारी के दौरान दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी डेट का कोल्ड ड्रिंक जब्त किया और मौके पर ही उसका विनष्टीकरण कर दिया. इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगली बार से अगर वे पकड़े जाएंगे, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही विनष्टीकरण किया गया

दरअसल, दीपावली और छठ पर्व से पहले मुजफ्फरपुर के अलग-अलग जगहों पर फूड सेफ्टी विभाग की लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी के दौरान कई स्वीट्स हाउस से दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी डेट का कोल्ड ड्रिंक बरामद किया गया है, जिसे जब्त करते हुए फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही उसका विनष्टीकरण कर दिया गया है.

एक्सपायरी डेट के कोल्ड ड्रिंक को जब्त किया गया

मामले को लेकर फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी विकास कुमार ने बताया गया कि बोचहां थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर में स्थित AR बेकरी और अन्न-जल मिष्ठान भंडार के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई है, जहां से तकरीबन 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और सैकड़ों लीटर एक्सपायरी डेट के कोल्ड ड्रिंक को जब्त किया गया है, जिसे जांच के बाद मौके पर ही विनष्टीकरण कर दिया गया है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

दिवाली पर मिठाइयों और तोहफों का लेन-देन करते हैं लोग

बता दें कि इस दिवाली 8 नवंबर, 2026 रविवार को मनाई जाएगी. 5 दिन का यह पर्व 6 नवंबर शुक्रवार को धनतेरस से शुरू होगा और 11 नवंबर बुधवार को भाई दूज के साथ खत्म होगा. दिवाली हिंदुओं के सबसे खास त्योहारों में से एक है. इसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है, यह बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर रोशनी की जीत का प्रतीक है. त्योहार के दौरान, लोग अपने घरों को दीयों, मोमबत्तियों और रंगीन रंगोली से सजाते हैं, मिठाइयों और तोहफों का लेन-देन करते हैं और खुशी, धन और समृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं.

कब है छठ पूजा, जानिए

बिहार, उत्तर प्रदेश और देश के कई दूसरे हिस्सों में छठ पूजा बहुत श्रद्धा से मनाई जाती है. यह 4 दिन का त्योहार सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है, जिनकी पूजा खुशहाली, सुख और समृद्धि के लिए की जाती है. इस साल 3 नवंबर 2026 शुक्रवार से छठ पर्व शुरू होगा, जो 16 नवंबर 2026 सोमवार को समाप्त होगा.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो