SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में मूर्ति विसर्जन से लौटे लोगों ने देखा जलता हुआ पंडाल, डाकबंगला चौराहे पर स्कूटी भी जली

पटना में राजवंशी नगर स्थित आदर्श कॉलोनी में एक दुर्गा पुजा पंडाल में आग लग गई. आग लगने की घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई. वहीं, दूसरी घटना डाकबंगला चौराहे पर घटी. यहां पर एक स्कूटी भी अचानक जलने लगी. फिलहाल, दोनों आग की घटनाओं पर काबू पा लिया गया है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 21, 2026, 07:13 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 07:31 PM IST
Image Credit: पटना के एक पूजा पंडाल में आग लग गई (Z News)
Join

बिहार की राजधानी पटना में 21 अक्टूबर, 2026 दिन बुधवार को आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई. पहली घटना राजवंशी नगर स्थित आदर्श कॉलोनी की है, जहां एक पूजा पंडाल में अचानक आग लग गई. दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौराहे की है, जहां एक स्कूटी में अचानक आग लग गई. चलिए दोनों घटनाओं के बारे में जानते हैं.

घटना राजवंशी नगर स्थित आदर्श कॉलोनी की

पूजा पंडाल में अचानक आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. राहत की बात रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

लोग मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे, लौटे तो पंडाल जला हुआ मिला

सचिवालय अग्निशमन पदाधिकारी के अनुसार, पूजा पंडाल के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे. लौटने पर उन्हें पंडाल में आग लगी मिली. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

डाकबंगला चौराहे पर स्कूटी भी जली

वहीं, दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौराहे की है, जहां एक स्कूटी में अचानक आग लग गई. मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझा दी.

पटना में मेला खत्म, सड़कों पर कचरे का अंबार

दूसरी तरफ पटना में विजयदशमी के साथ नवरात्र मेले का समापन हो गया है. मेले के दौरान राजधानी पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. परिवार के साथ लोग पूजा पंडालों में दर्शन करने पहुंचे, वहीं जगह-जगह लगे खाने-पीने के स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली. लेकिन मेला खत्म होने के बाद अब पटना की सड़कों, गलियों और चौक-चौराहों पर कचरे का अंबार लगा है.

पटना नगर निगम के सामने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की बड़ी चुनौती

खाने-पीने के स्टॉल के आसपास फैली गंदगी और दुर्गंध से आम लोगों को परेशानी हो रही है. ऐसे में पटना नगर निगम के सामने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की बड़ी चुनौती है. जरूरत है कि युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाकर कचरे का उठाव किया जाए, ताकि राजधानी को फिर से स्वच्छ बनाया जा सके और लोगों को दुर्गंध से राहत मिल सके.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा

यह भी पढ़ें: मंदिर में 9 दिनों तक सीने पर कलश रखकर कर रही थी माता की पूजा, व्रत पूरा होते ही घर लौटते ही महिला की मौत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES