SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिवान के मुख्य डाकघर कार्यालय में अचानक लगी भीषण आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

सिवान जिला के मुख्य डाकघर कार्यालय में अचानक भीषण आग लगी गई. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची. आग बुझाने में दमकल कर्मी जुटे. आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 15, 2026, 15:40 IST | Updated: Nov 15, 2026, 15:54 IST
Image Credit: सिवान के जेपी चौक स्थित मुख्य डाकघर में लगी भीषण आग (Z News)
Join

सिवान शहर के जेपी चौक स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई है. आग लगने की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं है. आग की तेज लपटें उठती दिखाई दे रही हैं.

आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि दमकल विभाग की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा है. दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

बेगूसराय में साड़ी की दुकान में आग से लाखों का नुकसान

वहीं, 14 नवंबर शनिवार को बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट के कारण एक साड़ी दुकान में भीषण आग लग गई थी. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था. दुकान में रखी लाखों रुपये की कीमती साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गए थे. इस अगलगी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है.

बताया गया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया था. इसके बाद में दमकल की टीम मौके पर पहुंची थी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था. हालांकि, गनीमत रही थी कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ था. पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के मेन मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के पास की थी.

खबर अपडेट हो रही है...

रिपोर्ट: अमित सिंह

यह भी पढ़ें: रोज की तरह दुकान बंद कर घर गया था दुकानदार, इधर स्वाहा हो गए 20 लाख के सामान, बेगूसराय में आग का तांडव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES