SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पड़ोसियों को फंसाने चला था शातिर, गायब बेटे को पुलिस ने पकड़ा और फिर खुद ही फंस गया पिता

बगहा में अपने पड़ोसियों को बेटे के अपहरण के आरोप में फंसाने की पूरी साजिश एक पिता ने रचि ली थी. यहां तक की पड़ोसियों पर बेटे के किडनैप का केस भी दर्ज कराया दिया था. हालांकि, पुलिस ने जब लापता बेटे को बरामद किया, तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया है, जो पड़ोसियों को फंसाने जा रहा था. अब वह खुद ही फंस गया.

Edited By Shailendra
Published: Nov 21, 2026, 21:49 IST | Updated: Nov 21, 2026, 22:05 IST
Image Credit: पहले बेटे को गायब कराया, फिर पड़ोसियों पर किडनैप का किया केस (Photo-AI)
Join

पश्चिम चंपारण के बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में पड़ोसियों को साजिश के तहत फंसाने के लिए अपने ही बेटे को घर से बाहर भेजकर उसके अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महज 36 घंटे के भीतर रामनगर SDPO सत्येंद्र राम के नेतृत्व में तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान में इस फर्जी किडनैपिंग का पर्दाफाश हो गया है, जिसके बाद पुलिस समेत एक परिवार के निर्दोष आरोपियों ने भी राहत की सांस ली है.

दरअसल, 19 अक्टूबर को रामनगर के गौंद्रा फॉर्म स्थित गन्ने के खेत में छात्र शिब्बू का नरकंकाल बरामद किया गया था, जिसमें संदेह के आधार पर पुलिस ने रऊफ अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. लिहाजा, उसके प्रतिशोध में 16 नवंबर को रऊफ अंसारी ने नाटकीय तरीके से अपने नाबालिग बच्चे को घर से भगाकर एक ओर जहां पुलिस को गुमराह किया. वहीं, पड़ोसियों पर झूठे अपहरण का केस दर्ज करवा दिया और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार थाना समेत SDPO कार्यालय का चक्कर लगाता रहा.

वरिष्ठ अधिकारियों को संदेह होने पर खुद SDPO सत्येंद्र राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान तेज कर दिया. इसी बीच पुलिस को अहम सफलता मिली, जब फर्जी तरीके से गायब छात्र सकुशल रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि अपहरण के इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के अंदर पिता की साजिश का पर्दाफाश कर दिया.

सबसे बड़ी बात है कि इस नाटकीय अपहरण में खुद सकुशल बरामद बच्चे के बयान से स्पष्ट हुआ है कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसके पिता रऊफ अंसारी के कहने पर वह घर से भाग गया था और घर से बाहर दो दिन तक लगातार परिजनों से फोन पर संपर्क में रहा, क्योंकि पुलिस के अनुसंधान में CDR से इसका अहम खुलासा हुआ है, जिसकी जानकारी SDPO ने दी है.

एक तरफ घर के लोग अगवा बच्चे से फोन पर लगातार बातचीत कर रहे थे, तो दूसरी तरफ पड़ोसियों को नामजद बनाकर उनको जेल भिजवाने के लिए थाने समेत SDPO ऑफिस का चक्कर लगा रहा शातिर रऊफ अंसारी बेनकाब हो गया है. पुलिस ने इस मामले का सफल खुलासा करते हुए बच्चे की कुशल बरामदगी कर ली है. ऐसी साजिश रचकर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में अब उल्टे रऊफ अंसारी पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की कवायद तेज कर दी है.

रामनगर SDPO सत्येंद्र राम ने बताया कि पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुर्म करने वाले चाहे जितने भी शातिर क्यों न हों, कानून और पुलिस के हत्थे चढ़ने में देर नहीं लगेगी.

रिपोर्ट: इमरान अजीज

यह भी पढ़ें: जहानाबाद में बाल कैदियों ने कुर्सी-टेबल से पुलिसकर्मियों को पीटा, SI समेत 2 घायल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES