App

'सनातनी नहीं तनातनी हो'.... बांके बिहारी दर्शन करने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, ट्रोलर्स को दिया जवाब

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मथुरा पहुंचकर बांके बिहारी के दर्शन किए. साथ ही बागेश्वर बाबा ने ट्रोलर्स को जवाब भी दिया.

'सनातनी नहीं तनातनी हो'.... बांके बिहारी दर्शन करने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Image Credit: File Photo

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वे ठाकुर जी के दर्शन करने और प्रार्थना करने के लिए आए हैं. साथ ही उन लोगों को भी देखने आए हैं जो कुछ दिनों के लिए कृष्ण भक्त बन गए थे.

ट्रोलर्स को दी सीधी चुनौती

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट डालकर उन्हें ट्रोल करते रहते हैं, यदि उनकी ट्रोलिंग और पोस्ट पूरी हो गई हों, तो वे भी उनकी तरह बिहारी जी आएं. उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि मथुरा को लेकर जो बात कही जाती है, उसके लिए सभी को साथ बैठना चाहिए और ब्रजवासी व सनातनी मिलकर आगे का रास्ता निकालना चाहिए.

'मथुरा की ओर मोड़ें सनातन का रथ'

बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने बयान में कहा कि अब मथुरा की ओर सनातन का रथ मोड़ने के लिए एकजुट होकर जोर लगाने की जरूरत है. उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि "वरना तुम सनातनी नहीं, तनातनी हो." अंत में उन्होंने 'राधे-राधे' कहते हुए कहा कि उनके बांके बिहारी जी त्रिभंगी रूप में टेढ़े हैं.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

बागेश्वर बाबा ने बिना नाम लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि वह सनातन के लिए काम करते हैं, उन्हें कुछ नहीं होगा. इशारों में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मथुरा कब आएंगे?. बागेश्वर बाबा ने कहा कि मथुरा आकर औरंगजेब के समय से लगे कलंक को मिटाने में सहयोग करें.

ट्रोलर्स को सद्बुद्धि दें बांके बिहारी

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह बार-बार वृंदावन आते रहते हैं. कभी यात्रा के माध्यम से तो कभी साधु-संतों के आशीर्वाद लेने आ जाते हैं. वहीं, पूर्व में दिए गए विवादित बयानों को लेकर बागेश्वर बाबा ने कहा कि कथा के दौरान भाषा में त्रुटि हो सकती है, लेकिन उनके भाव में कोई त्रुटि नहीं हो सकती. उन्होंने विरोध करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को उन्हें ट्रोल करने का बहाना चाहिए. उन्होंने बांके बिहारी जी से ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की.

(मथुरा से कन्हैया लाल शर्मा की रिपोर्ट) 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More