SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फैजल खान फिर से सुर्खियों मेंः रौशन आनंद के बाद अब निखिल सर ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप

Khan Sir Controversy: पटना में कोचिंग संस्थानों से जुड़ा विवाद एक बार फिर चर्चा में है. निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमार ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पटना सिटी एसडीपीओ-1 और पटना एसएसपी को लिखित आवेदन दिया है.

Written By Rupak Kumar
Published: Sep 14, 2026, 12:59 PM IST | Updated: Sep 14, 2026, 01:06 PM IST
Image Credit: रौशन आनंद के बाद अब निखिल सर ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप
Join

Khan Sir Controversy: राजधानी पटना में कोचिंग का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जो शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हैं और उन्हें अच्छा ज्ञान देते हैं, आज वही आपस में विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं. हाल ही में पटना के मशहूर शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर लगातार विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं. कुछ दिन पहले खान सर और ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के बीच विवाद हुआ था. यह विवाद अभी थमा भी नहीं था कि करीब एक महीने पहले उत्तर प्रदेश की एक लड़की ने फैजल खान के खिलाफ थाने में सुरक्षा को लेकर आवेदन दिया था.

एक बार फिर फैजल खान उर्फ खान सर विवादों में आ गए
अब एक बार फिर फैजल खान उर्फ खान सर विवादों में आ गए हैं. हाल ही में निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमार ने पटना सिटी एसडीपीओ-1 और पटना एसएसपी को लिखित आवेदन दिया है. निखिल कुमार का कहना है कि उन्होंने उस लड़की का समर्थन किया, जिसके बाद खान सर के गुर्गों द्वारा उन्हें धमकी दी जाने लगी. निखिल कुमार के अनुसार, जब लड़की ने थाने में आवेदन दिया था, तब उसमें निखिल सर का भी नाम दिया था. इसके बाद निखिल सर खुलकर उस लड़की का समर्थन करने लगे.

पैसे देकर चुप कराने का आरोप
निखिल कुमार ने आरोप लगाया है कि इसके बाद फैजल खान की ओर से उनके साथ पैसे के लेन-देन की बात कही गई और उन्हें इस मामले में चुप रहने के लिए कहा गया. निखिल कुमार का कहना है कि उन्होंने पैसे लेने से इनकार कर दिया और कहा कि वह उन लड़कियों के बारे में खुलासा करेंगे, जिनका खान सर ने कथित तौर पर शोषण किया है. इसके बाद से उनके गुर्गों द्वारा उनकी रेकी किए जाने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है. निखिल कुमार के मुताबिक, उन्हें कहा गया कि वे पीछे हट जाएं, नहीं तो उन्हें पछताना पड़ेगा.

निखिल कुमार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है
इसके बाद निखिल कुमार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. आपको बता दें कि फैजल खान अपने शुरुआती दौर में निखिल कोचिंग में ही पढ़ाते थे. वहीं, निखिल कुमार ने यह भी दावा किया है कि उत्तर प्रदेश की लड़की से जुड़े मामले में खान सर दोषी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES