App

पटना-दानापुर रेलखंड के राजेंद्र नगर पुल का दोहरीकरण: कुछ ट्रेनें रद्द, दर्जन भर से अधिक के रूट बदले

राजेंद्र नगर पुल पर काम के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है. साथ ही, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. ट्रेनों के समय और मार्ग में हुए इस अचानक बदलाव से यात्रियों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं.

पटना-दानापुर रेलखंड के राजेंद्र नगर पुल का दोहरीकरण: कुछ ट्रेनें रद्द, दर्जन भर से अधिक के रूट बदले
Image Credit: पटना-दानापुर रेलखंड के राजेंद्र नगर पुल का दोहरीकरण (जी मीडिया)

लखीसराय: पटना-दानापुर रेलखंड के राजेंद्र नगर पुल पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके कारण ट्रेनों के परिचालन पर काफी प्रभाव पड़ा है. इस तकनीकी और निर्माण कार्य का सीधा असर भागलपुर से चलने वाली और किऊल जंक्शन (लखीसराय) से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों पर पड़ा है. 

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए परिचालन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत दर्जन भर ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द भी कर दिया गया है.

ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव
बदले गए रूट के अनुसार, कई डायवर्ट की गई ट्रेनें अब किऊल-शेखपुरा के रास्ते बिहार शरीफ होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेंगी. इस रूट परिवर्तन के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है. 

बदलाव से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ट्रेनों के समय और मार्ग में हुए इस अचानक बदलाव से यात्रियों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं, खासकर उन लोगों की जो रोजाना सफर करते हैं या जिन्हें जरूरी काम से पटना जाना होता है.

निर्माण कार्य को जल्द किया जाएगा पूरा
इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों से विशेष अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की ताजा समय-सारणी और परिचालन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. 

विशेष रूप से भागलपुर, किऊल और पटना की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे के अपडेट्स और हेल्पलाइन नंबरों की मदद से पूरी स्थिति की जांच कर लें, तभी अपने घर से निकलें ताकि रास्ते में किसी प्रकार की असुविधा या परेशानी से बचा जा सके. 

रेलवे इस निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटा है ताकि यातायात को सुचारू बनाया जा सके.

हेडिंग: राज किशोर मधुकर

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More