SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दरभंगा में ASI रणधीर कुमार को अपनी ही अवैध पिस्टल से लगी थी गोली, झूठ साबित हुई कहानी... 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

दरभंगा में ASI गोलीबारी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, ASI को किसी अपराधी ने नहीं, बल्कि अपनी ही अवैध पिस्टल से पैर में गोली लगी थी. मामले में ASI समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 13, 2026, 07:40 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 08:43 AM IST
Image Credit: दरभंगा में ASI रणधीर कुमार को अपनी ही अवैध पिस्टल से लगी थी गोली (जी मीडिया)
Join

दरभंगा जिले के सकतपुर में ASI को गोली लगने के मामले में पुलिस ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिस घटना को शुरुआत में अज्ञात अपराधियों की ओर से गोली मारने का मामला बताया गया था, पुलिस की जांच में वह कहानी गलत निकली है. जांच में सामने आया है कि ASI रणधीर कुमार को किसी अपराधी ने नहीं, बल्कि अपनी ही अवैध पिस्टल से अचानक गोली लगी थी. गोली उनके बाएं पैर में घुटने के नीचे आर-पार हो गई थी और पुलिस वाहन के गेट में जाकर फंस गई थी.

ASI रणधीर कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

इस मामले में तथ्यों को छिपाने और अवैध हथियार रखने के आरोप में ASI रणधीर कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, दो होमगार्ड जवानों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से वाहन के गेट में फंसी गोली बरामद की है, जबकि थाना परिसर में छिपाकर रखा गया अवैध देसी कट्टा भी जब्त किया गया है.

अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच जारी

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज, टावर लोकेशन, पुलिस वाहन की GPS लोकेशन और पूछताछ के आधार पर घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आई है. फिलहाल, ASI रणधीर कुमार डीएमसीएच में इलाजरत हैं और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. वहीं, गश्ती दल में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

उजान गांव में गस्ती के दौरान चली थी गोली

बता दें कि 5 नवंबर को ASI रणधीर कुमार पुलिस टीम के साथ गस्ती के लिए उजान गांव की ओर निकले थे. इसी दौरान एक बगीचे के पास अचानक गोली चली गई. मिली जानकारी के अनुसार, गोली बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी थी और आर-पार हो गई थी. उस दौरान गोली किसने चलाई और किस दिशा से आई, ये सब जांच का विषय था. वहीं, गोली लगने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था. फिलहाल, अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए सस्पेंड किया है.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार, दरभंगा

यह भी पढ़ें: दरभंगा में अपराधियों ने ASI को मारी गोली, घुटने के नीचे आर-पार हुई बुलेट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES