भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /गया में प्रेमी जोड़े से बदसलूकी का VIDEO वायरल: मारपीट, गाली-गलौज और बाइक की चाबी छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

गया में प्रेमी जोड़े से बदसलूकी का VIDEO वायरल: मारपीट, गाली-गलौज और बाइक की चाबी छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जमुई, बांका और समस्तीपुर के बाद गया में कपल से बदसलूकी का VIDEO वायरल हो रहा है. पीड़ित ने युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस मामला की जांच में जुटी है.

Edited ByShailendra
Published: Sep 29, 2026, 11:11 PM IST|Updated: Sep 29, 2026, 11:15 PM IST
joinshare
गया में प्रेमी जोड़े से बदसलूकी का VIDEO वायरल: मारपीट, गाली-गलौज और बाइक की चाबी छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Image Credit: गया में प्रेमी जोड़े से बदसलूकी का VIDEO वायरल (फोटो- वीडियो ग्रैब)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार में जमुई, बांका और समस्तीपुर के बाद गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में घूमने गए एक युवक-युवती के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. महुआडीह गांव के पास पहाड़ी इलाके में कुछ युवकों पर कपल को घेरकर गाली-गलौज, मारपीट और परेशान करने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

    मिली जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक सोमवार दोपहर अपनी एक दोस्त के साथ शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह स्थित पहाड़ी के पास घूमने पहुंचा था. आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं, जो कपल के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं.

    पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की. इतना ही नहीं, काफी देर तक दोनों को वहां रोके जाने की बात भी सामने आ रही है. आरोप है कि युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली. इसके अलावा गाड़ी के टायर की हवा निकालने और प्लग निकालने की बात भी वीडियो में सुनाई देने का दावा किया जा रहा है. घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

    बताया जा रहा है कि कुछ युवक आर्यन नाम से सोशल मीडिया आईडी और ग्रुप चलाते हैं. वायरल वीडियो भी इसी नाम से जुड़े एक ग्रुप से सामने आने की बात कही जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है और न ही वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान सार्वजनिक की गई है.

    बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित युवक के थाने पहुंचकर शिकायत देने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    इस संबंध में शेरघाटी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने फोन पर बताया कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है.

    रिपोर्ट: जय प्रकाश कुमार

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Gaya News