SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मौका पर चौका मारने अनंत सिंह से मिलने पहुंचीं नीतू सिंह, कांग्रेस के पाले में लाने की कोशिश तो नहीं!

कांग्रेस की पूर्व विधायक नीतू सिंह जदयू से बाहर किए गए विधायक अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं. सोमवार को वह पटना में अनंत सिंह के आवास पर मिलने पहुंचीं, जिसको लेकर सियासी हलचल तेज है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 26, 2026, 05:44 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 06:22 PM IST
Image Credit: कांग्रेस की पूर्व विधायक नीतू सिंह अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं (Z Photo)
Join

इसे कहते हैं मौके पर चौका मारने की कोशिश करना, जब कांग्रेस की पूर्व विधायक नीतू सिंह अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं, तब ये चर्चा सरेआम हो गई कि अनंत सिंह को कांग्रेस में लाने की कवायद तो कहीं शुरू नहीं हो गई है. दरअसल, कांग्रेस की पूर्व विधायक नीतू सिंह 26 अक्टूबर सोमवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचीं.

दरअसल, जदयू ने 24 अक्टूबर शनिवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. अनंत सिंह के साथ जदयू ने उनकी पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है. दोनों पर ये कार्रवाई जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में किया है.

वहीं, मोकामा विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निकाले के बाद भी जदयू शांत नहीं दिखाई दे रही है. वह अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने कि अनुसंशा कर दी है. साथ ही मांग की है कि अनंत सिंह को उनके विधायकी के पद से हटा दिया जाए.

बिहार विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार से जदयू ने अनंत सिंह की सदस्यता संविधान की 10 अनुसूची के तहत खत्म करने की मांग की है. इतना ही नहीं, 26 अक्टूबर सोमवार होते ही जनता दल यूनाइडेट के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष से मिलने उनके ऑफिस गए थे. हालांकि, स्पीकर प्रेम कुमार ऑफिस में नहीं थे, इस वजह से मुलाकात नहीं हो पायी.

माना जा रहा है कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा विधानसभा स्पीकर से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने का पत्र सौंपने वाले थे. 

अब इस बीच नवादा के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से कंग्रेस की पूर्व विधायक नीतू सिंह अनंत सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं. कांग्रेस की पूर्व विधायक का अनंत सिंह से मुलाकात बिहार की सियासी हलचल को और बढ़ा रहा है. पटना की सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.

बता दें कि इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी अनंत सिंह पर बड़ा बयान दिया. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर अनंत सिंह राजद में शामिल होने से इनकार कर दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES