SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गाड़ी तक छोड़ने आए नीतीश, प्रणाम कर निकले CM सम्राट: 20 मिनट की बैठक में MLC चुनाव और जमुई कांड पर मंथन, चढ़ा सियासी पारा

जमुई कांड और बिहार विधान परिषद चुनाव की हलचल के बीच सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से पटना में उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

Edited By Shailendra
Published: Sep 24, 2026, 08:27 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 08:51 PM IST
Image Credit: जमुई कांड और MLC चुनाव पर नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी (File-Photo)
Join

बिहार की सियासत में हलचल के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से गुरुवार को मुलाकात की. नीतीश कुमार के आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई. बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार और सीएम सम्राट चौधरी के बीच दो बड़े मुद्दों पर बात हुई. जिसमें बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति और सीटों के गणित पर चर्चा की गई. वहीं, दूसरी तरफ हाल ही में जमुई में हुई घटना को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को पूरी जानकारी दी.

गाड़ी तक छोड़ने आए नीतीश, प्रणाम कर निकले CM सम्राट

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पूरी मुस्तैदी से काम करते रहने का आशीर्वाद दिया. मुलाकात के बाद का नजारा भी काफी दिलचस्प रहा. 20 मिनट की बैठक खत्म होने पर नीतीश कुमार खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनकी गाड़ी तक छोड़ने आए. सीएम सम्राट चौधरी नीतीश कुमार को प्रणाम करते हुए गाड़ी में बैठे और नीतीश कुमार के आवास से निकाल गए.

दरअसल, सम्राट सरकार जमुई की घटना से कानून व्यवस्था को लेकर घिर गई है. विपक्ष लगातार एनडीए सरकार पर हमला बोल रहा है. हालांकि, पुलिस ने जमुई की घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसके बाद एक के बाद एक राज्य के कई जिलों से लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आने लगी. 

वहीं, राजद, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल बिहार सरकार पर निशाना साधने लगे हैं. इसी बीच गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी का पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कई मायनों में अहम ना जा रहा है. सूबे के सियासी हलकों में इस मुलाकात को लेकर हलचल तेज हो गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के बीच बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है. हालांकि, दोनों के बीच और किन मुद्दों पर बातचीत हुई इसकी जानकारी फिलहाल अभी तक सामने नहीं आई है.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES