छठ पूजा में शामिल होने के लिए दिल्ली और अन्य महानगरों से बिहार आने वाली ट्रेनों में भारी मारामारी देखने को मिल रही है. खरना से पहले यानी 12 नवंबर को बिहार आने की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी ट्रेनों में भारी वेटिंग लिस्ट और रिग्रेट का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली से पटना जाने वाली प्रमुख ट्रेनों- राजधानी एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस समेत अन्य में स्लीपर और थर्ड AC क्लास में सीटें पूरी तरह फुल हैं या लंबी Waiting List चल रही है. पढ़िए ये पूरी रिपोर्ट:
छठ पूजा तारीख-
16 नवंबर: ऊषा अर्घ्य
दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेनों में 'नो रूम'
दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेनों में रिग्रेट देखने को मिल रहा है. कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट भी है.

कोलकाता से पटना आने वाली ट्रेनों का हाल
कोलकाता से पटना आने वाली ट्रेनों का हाल भी बेहाल है. कुंभा एक्सप्रेस, जनशताब्दी समेत अन्य ट्रेनों में रिग्रेट है.


मुंबई से पटना आने वाली ट्रेनों में भी हाल बेहाल
मुंबई से पटना के लिए चलने वाली ट्रेनों में 12 नवंबर को सीट अवेलेबल नहीं है. Vsg Patna exp में रिग्रेट शो हो रहा है. वहीं, Ltt Godda Exp और पाटलिपुत्र ट्रेन में भी रिग्रेट और वेटिंग लिस्ट है.

बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनों में भी हाल बेहाल
बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनों में भी स्थिति कुछ ऐसी ही देखने को मिल रही है. टिकट ना मिलने के कारण यात्री परेशान है.

दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट का भी देख लें हाल-
ट्रेनों में टिकट न मिलने के कारण जो यात्री फ्लाइट से सफर करने का सोच रहे हैं, उनकी जेब पर भी भारी बोझ पड़ रहा है. 12 नवंबर के आसपास दिल्ली (DEL) से पटना (PAT) के लिए उड़ानों के किराए आसमान छू रहे हैं. उड़ानों के किराए ₹17,000 से लेकर ₹41,000 और उससे भी अधिक तक पहुंच चुके हैं.


