SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छठ गीतों से गूंज रहा छपरा जंक्शन, यात्रियों के स्वागत और सुविधा के लिए रेलवे की स्पेशल तैयारी

छठ महापर्व पर घर लौटने वालों के लिए छपरा जंक्शन पर आश्रय स्थल से लेकर सुरक्षा तक के पुख्ता इंतजाम रेलवे प्रशासन की तरफ से किए गए हैं. जैसे दो यात्री आश्रय स्थल बनाए गए, 24 घंटे बिजली, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, सुरक्षा और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, हेल्प डेस्क से लेकर अधिकारियों की मॉनिटरिंग तक इंतजाम हैं.

Edited By Shailendra
Published: Nov 09, 2026, 06:19 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 06:29 PM IST
Image Credit: छठ महापर्व पर घर लौटने वालों के लिए छपरा जंक्शन पर आश्रय स्थल (Z News)
Join

लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का खासा ख्याल रखा है. छठ महापर्व पर घर लौटने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए छपरा जंक्शन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. रेलवे की इस पहल की यात्रियों के बीच सराहना हो रही है. स्टेशन परिसर में बज रहे छठ के पारंपरिक गीत न सिर्फ यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं, बल्कि पूरे माहौल को छठमय बना रहे हैं.

छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई

पूर्वोत्तर रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शुमार छपरा जंक्शन यात्री आवागमन और राजस्व के लिहाज से भी प्रमुख स्थान रखता है. यही वजह है कि प्रीमियम स्टेशनों की श्रेणी में शामिल इस स्टेशन पर छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.

शौचालय और 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की गई

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में दो-दो यात्री आश्रय स्थल बनाए गए हैं. यहां यात्रियों के बैठने और आराम करने से लेकर उनकी अन्य बुनियादी जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है. यात्री आश्रय स्थलों में रियल टाइम ट्रेन डिस्प्ले, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, शुद्ध पेयजल, शौचालय और 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की गई है, ताकि ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई

स्टेशन डायरेक्टर ने बताया कि पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है. इसके लिए 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. रेलवे के अधिकारी लगातार स्टेशन परिसर और यात्री सुविधाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इसके साथ ही 'मे आई हेल्प यू' डेस्क और फर्स्ट एड की टीम भी चौबीसों घंटे यात्रियों की सहायता में तैनात है. किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.

छपरा जंक्शन पर प्रवेश करते ही छठ के पारंपरिक गीतों की गूंज

छपरा जंक्शन पर प्रवेश करते ही छठ के पारंपरिक गीतों की गूंज यात्रियों को अपनेपन का अहसास करा रही है. परदेस से अपने घर लौट रहे लोगों के लिए यह माहौल खास बन गया है. रेलवे की कोशिश है कि छठ के इस महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों का सफर सुरक्षित, सुविधाजनक और सुखद हो.

रिपोर्ट: राकेश कुमार सिंह

यह भी पढ़ें: सारण के सैदपुर झौवा के घरों में तैयार होता है छठ का जरूरी अरता-पात, बिहार से दिल्ली-मुंबई तक डिमांड, फोटोज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES