भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /तहखाना में शराब, ऊपर चखने का इंतजाम! वैशाली में 5580 केन बीयर जब्त, एक महिला समेत 4 गिरफ्तार

तहखाना में शराब, ऊपर चखने का इंतजाम! वैशाली में 5580 केन बीयर जब्त, एक महिला समेत 4 गिरफ्तार

वैशाली में मुर्गी फार्म के नीचे शराब का तहखाना से 5580 केन बीयर बरामद किया गया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में 15 लाख की शराब जब्त की है. वहीं, एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Edited ByShailendra
Published: Oct 16, 2026, 08:40 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 08:54 PM IST
joinshare
तहखाना में शराब, ऊपर चखने का इंतजाम! वैशाली में 5580 केन बीयर जब्त, एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
Image Credit: मुर्गी फार्म के नीचे शराब का तहखाना 5580 केन बीयर बरामद (Z News)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    वैशाली जिला के हाजीपुर में पुलिस ने 16 अक्टूबर, 2026 दिन शुक्रवार को शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केशवपुर गांव में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है. यहां के रहने वाले मुकेश राय अपने कुछ सहयोगियों के साथ बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं.

    वैशाली थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव का मामला

    दरअसल, यह मामला वैशाली थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव का है, जहां पुलिस ने कथित शराब तस्करी के एक बड़े ठिकाने का खुलासा किया है. सूचना के मुताबिक, आवासीय घर के पास बने मुर्गी फार्म के अंदर जमीन के नीचे एक तहखाना बनाया गया था. इसी तहखाने में भारी मात्रा में बीयर छिपाकर रखी गई थी.

    दो अलग-अलग ब्रांड की कुल 5,580 केन बीयर बरामद

    सूचना मिलने के बाद वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने संबंधित घर और मुर्गी फार्म की सघन तलाशी ली. तलाशी के दौरान जमीन के नीचे बना गुप्त तहखाना मिला, जहां से दो अलग-अलग ब्रांड की कुल 5,580 केन बीयर बरामद की गई.

    एक महिला समेत कुल चार तस्कर गिरफ्तार

    पुलिस के अनुसार, बरामद बीयर की कुल मात्रा 2,790 लीटर है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके तस्करी के नेटवर्क की आगे की जांच की जा रही है.

    मधुबनी पुलिस ने शराब से लदा पिकअप किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

    16 अक्टूबर, 2026 दिन शुक्रवार को मधुबनी पुलिस ने शराब से लदा पिकअप जब्त कर लिया है. एक हजार लीटर स्प्रिट और 207 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. नरहिया थाना की पुलिस ने एनएच-27 (NH-27) पर यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुजफ्फरपुर जिला निवासी पंकज कुमार के तौर पर हुई है.

    फुलपरास डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पिकअप की रफ्तार तेज कर दी और भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोक लिया. तलाशी लेने पर पिकअप के केबिन में बने तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब और स्प्रिट बरामद हुई.

    इस मामले में नरहिया थाना कांड संख्या 112/26 दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस शराब तस्करी से जुड़े सिंडिकेट की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि शराब और स्प्रिट नेपाल बॉर्डर इलाके से लाया जा रहा था और इसे उत्तर प्रदेश पहुंचाया जाना था. तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह स्प्रिट शराब बनाने के लिए ले जा रहा था. स्प्रिट से संबंधित कोई भी वैध कागजात उसके पास नहीं था. बहरहाल, पुलिस तस्करों के अंतरराज्यीय नेटवर्क को खंगाल रही है.

    हाजीपुर से राजकुमार और मधुबनी से बिंदु भूषण ठाकुर की रिपोर्ट

    यह भी पढ़ें: नालंदा में शराब तस्करों का खूनी खेल: पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से सिपाही की मौत

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Vaishali News