SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बोधगया में 2 दिसंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चार्टिंग समारोह, कई देशों के बौद्ध भिक्षु होंगे शामिल

बिहार के बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर में 2 से 12 दिसंबर तक 21वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चार्टिंग समारोह का आयोजन होगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समारोह का उद्घाटन करेंगे.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 17, 2026, 22:46 IST | Updated: Nov 17, 2026, 22:53 IST
Image Credit: बोधगया में 2 दिसंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चार्टिंग समारोह
Join

बिहार के विश्व धरोहर स्थल महाबोधि मंदिर परिसर, बोधगया में आगामी 2 दिसंबर से 21वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चार्टिंग समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है. 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय धार्मिक समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. समारोह का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. इस आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुओं, श्रद्धालुओं और धर्मगुरुओं के शामिल होने की संभावना है.

कई विशिष्ट अतिथि और वीवीआईपी पहुंचेंगे बोधगया

समारोह में शामिल होने के लिए 2 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और श्रीलंका के राजदूत समेत कई विशिष्ट अतिथियों एवं वीवीआईपी के बोधगया पहुंचने का कार्यक्रम है. वहीं, समारोह की मुख्य निदेशक और अमेरिका की वांग्मो डिक्सी भी बोधगया पहुंच चुकी हैं. वह थाईलैंड से गया जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं, जहां उनका स्वागत किया गया. भारत सरकार की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय समारोह को लेकर बोधगया में तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: राम नाम की गूंज पहुंची दुनिया के कोने-कोने तक...Ramayana ने IMDb टॉप 10 में मारी बाजी, दुनिया हुई दीवानी
 

नौ देशों के बौद्ध भिक्षु करेंगे त्रिपिटक का सामूहिक पाठ

त्रिपिटक चार्टिंग समारोह के संस्थापक रंजन कुमार ने बताया कि इस आयोजन में अमेरिका, थाईलैंड, लाओस, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, ताइवान, श्रीलंका और इंडोनेशिया समेत कई देशों से बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुओं, श्रद्धालुओं और धर्मगुरुओं के शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा, भारत के विभिन्न राज्यों से भी श्रद्धालु बोधगया पहुंचेंगे. इस दौरान महाबोधि मंदिर परिसर में बौद्ध धर्म के पवित्र ग्रंथ त्रिपिटक का सामूहिक पाठ किया जाएगा.

विश्व शांति और बौद्ध पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला यह समारोह बौद्ध धर्म, भगवान बुद्ध के संदेश और विश्व शांति के विचारों को प्रसारित करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा. इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न देशों के बौद्ध धर्मावलंबियों को एक साथ आने और अपनी धार्मिक परंपराओं को साझा करने का अवसर मिलेगा. इससे बोधगया की अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी मजबूती मिलेगी. आयोजन से एक बार फिर बोधगया अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में दुनिया के सामने अपनी विशेष पहचान स्थापित करेगा.

रिपोर्ट: जी मीडिया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES