)
इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में ये दौर वाकई एक गोल्डन एरा की तरह लिखा जा रहा है, जहां हमारी कहानियों की गूंज अब सात समंदर पार तक सुनाई दे रही है. जब किसी इंडियन स्टोरी को ग्लोबल लेवल पर भव्यता और दिव्यता के साथ पर्दे पर उतारा जाता है, तो उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ना लाजिमी है. कुछ ऐसा ही जादू कर दिखाया है निर्देशक नितेश तिवारी की मोस्टपॉपुलर फिल्म 'रामायण' ने, जो अपनी बड़े लेवल की मेकिंग, शानदार स्टारकास्ट और बेहतरीन वीएफएक्स के दम पर इस फिल्म ने न सिर्फ देश में बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और अब इसने एक ऐसा हिस्टोरिकल मुकाम हासिल कर लिया है जो हर इंडियन के लिए गर्व की बात है.
सिनेमा की दुनिया में IMDb की रेटिंग और पॉपुलैरिटी चार्ट को किसी भी प्रोजेक्ट की ग्लोबल रीच का पैमाना माना जाता है. इंस्टाग्राम पर IMDb इंडिया के एक ऑफिशियल अपडेट के अनुसार, रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने IMDb के 'ग्लोबल टॉप 10 सबसे पॉपुलर फिल्मों' के चार्ट में ऑफिशियली तीसरी पोजिशन हासिल कर ली है.
इस शानदार सफलता ने ये साबित कर दिया है कि ये फिल्म सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके प्लेटफॉर्म पर भारी इंटरनेशनल ट्रैफिक और दुनियाभर की ऑडियंस की बेताबी ये बता रही है कि ग्लोबल लेवल पर इस महाकाव्य का क्रेज किस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है.
सिर्फ पॉपुलैरिटी ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के लिहाज से भी 'रामायण' ने सफलता के नए झंडे गाड़ दिए हैं. फिल्म ने अपनी रिलीज के शुरुआती मात्र 11 दिनों के भीतर दुनिया भर में 1384.50 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है. इसके साथ ही ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 इंडियन फिल्मों की एलीट लिस्ट में शान से शामिल हो गई है.

बात अगर विदेशी मार्केट की करें, तो साउथ अमेरिका में इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 8.9 मिलियन डॉलर का शानदार कलेक्शन किया, जो वहां किसी भी इंडियन फिल्म के लिए टॉप 5 सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक है.
किसी भी फिल्म की असली ताकत उसकी ऑडियंस होती है और 'रामायण' के मामले में ग्लोबल ऑडियंस का दिल जीतना सबसे बड़ी जीत साबित हुआ है. IMDb के ऑफिशियल पेज पर हजारों इंटरनेशनल वोटों के आधार पर इस फिल्म को 10 में से एक बेहतरीन 8.6 की यूजर रेटिंग मिली है, जो इसकी सिनेमैटिक एक्सीलेंस को बयां करती है. इसके अलावा, क्रिटिक्स और ऑडियंस के बीच भरोसेमंद माने जाने वाले प्लेटफॉर्म 'रॉटेन टोमैटोज'पर भी इस फिल्म को 94% का शानदार 'वेरिफाइड ऑडियंस स्कोर' हासिल हुआ है, जो ये दिखाता है कि ये फिल्म दुनिया भर के लोगों को बेहद पसंद आ रही है.
इस महाकाव्य को पर्दे पर उतारने के पीछे देश-दुनिया के सबसे बेहतरीन कलाकारों और तकनीशियनों की मेहनत जुड़ी है. फिल्म में रणबीर कपूर 'राम' के पवित्र और शांत किरदार में नजर आ रहे हैं, तो वहीं यश 'रावण' के रूप में अपनी भारी-भरकम मौजूदगी दर्ज कराते हैं और खूबसूरत साई पल्लवी 'सीता' के किरदार में अपनी अद्भुत अदाकारी का जादू बिखेर रही हैं.
इस फिल्म में लीजेंड्री म्यूजिक कंपोजर ए. आर. रहमान और ऑस्कर विनर हंस जिमर की जोड़ी ने म्यूजिक दिया है, जबकि इसके जादुई विजुअल इफेक्ट्स DNEG द्वारा तैयार किए गए हैं, जो ऑडियंस को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं.