SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कार में खून के छीटें तो बाएं हाथ में कटे का निशान: मुजफ्फरपुर के पकड़ी नहर में मिला कंसल्टेंट एजेंसी चलाने वाले युवक का शव

मुजफ्फरपुर के पकड़ी नहर में मिला कंसल्टेंट एजेंसी चलाने वाले युवक का शव. युवक के बाएं हाथ में कट का निशान है और कार में खून के छीटें मिले हैं. इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 31, 2026, 04:30 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 04:33 PM IST
Image Credit: मुजफ्फरपुर के नहर में मिला युवक का शव (Video Grab)
Join

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित नहर में शनिवार को कंसल्टेंट एजेंसी चलाने वाले एक युवक का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. मृतक के शरीर पर कटे के निशान पाए गए हैं और उसकी लग्जरी कार में खून के छीटें भी मिले हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है. मृतक की पहचान पताही विश्वनाथ गांव निवासी राहुल ठाकुर के रूप में हुई है.

दरअसल, स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह देखा कि नहर के बांध पर एक ब्लैक कलर की लग्जरी कार खड़ी है और एक व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा है. उसके बाद मामले की सूचना करजा थाने को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया तो देखा कि युवक के बाएं हाथ पर कटे का निशान है.

READ ALSO: लिव इन में रह रहे थे कपल: लड़की किसी बात से नाराज होकर चली गई तो फंदे पर लटक गया लड़का

मृतक राहुल की गाड़ी भी पकड़ी नहर के पास से खड़ी है. घटना को देखते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर भी घटनास्थल पर पहुंचीं और निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की. उन्होंने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला प्रतीत होने की बात कही.

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. शव मिलने की परिस्थितियों और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल राहुल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि राहुल के पिता रामानंद ठाकुर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और वह पटना में रह कंसल्टेंट एजेंसी चलाते थे और बच्चों के शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन से संबंधित काम करते थे. राहुल की मां की पहले ही कैंसर से मौत हो चुकी है. घर में पिता, पत्नी और एक बच्ची है. युवक का शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि युवक के शव को पानी से बाहर निकालने के बाद पाया गया है कि युवक के हाथ पर कटे का निशान है और उसके कार में खून के छींटे लगे हुए हैं. इससे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला सामने आ रहा है. जांच शुरू करते हुए मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES