भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /'2029 में BJP का बंधेगा बोरिया-बिस्तर, नहीं तो छोड़ दूंगा राजनीति' अमित शाह पर बरसे RJD सांसद सुरेंद्र यादव

'2029 में BJP का बंधेगा बोरिया-बिस्तर, नहीं तो छोड़ दूंगा राजनीति' अमित शाह पर बरसे RJD सांसद सुरेंद्र यादव

जहानाबाद से RJD सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 30 साल तक बीजेपी के राज करने वाले बयान पर पलटवार किया है.

Edited ByRupak Kumar
Published: Oct 25, 2026, 03:54 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 04:07 PM IST
joinshare
'2029 में BJP का बंधेगा बोरिया-बिस्तर, नहीं तो छोड़ दूंगा राजनीति' अमित शाह पर बरसे RJD सांसद सुरेंद्र यादव
Image Credit: सुरेंद्र प्रसाद यादव, सांसद जहानाबाद

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

जहानाबाद के राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है. अमित शाह के 30 साल तक राज करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए सुरेंद्र यादव ने न केवल उनकी उम्र पर तंज कसा, बल्कि यह दावा भी किया कि अपने पुराने दिनों में जमानत पाने के लिए अमित शाह के बेटे ने उनसे संपर्क साधा था. सांसद ने यह भी दावा किया कि 2029 में बीजेपी का बोरिया-बिस्तर बंध जाएगा और अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वह राजनीति छोड़ देंगे.

मुंद्रिका सिंह यादव की पुण्यतिथि पर राजद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दरअसल, पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुंद्रिका सिंह यादव की पुण्यतिथि के मौके पर राजद कार्यालय में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास सहित पार्टी के कई नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सांसद सुरेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत की और अमित शाह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

ये भी पढ़ें: JDU से निष्कासन पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- 'कोई गम नहीं, अब अपनी नई पार्टी बनाऊंगा'

अमित शाह के बयान पर सुरेंद्र यादव ने कसा तंज

अमित शाह के अतीत का हवाला देते हुए सांसद ने उन्हें सीधे तौर पर निशाने पर लिया. उन्होंने जमानत के मामले में बिहार के जजों और बिचौलियों के जरिए पैरवी कराने का गंभीर आरोप भी लगाया. अमित शाह ने जो राहुल गांधी  पर बयान दिए थे उसी का जिक्र करते हुए सुरेंद्र यादव ने कहा कि कल अमित शाह जी बड़े जोश-खरोश में बोल रहे थे कि 30 साल राहुल गांधी, तुम याद रखो, तुम्हारा राज नहीं लौटने वाला और बीजेपी 30 साल राज करेगी. क्या अमित शाह की उम्र 30 साल और रहेगी? अगर 30 साल बचेंगे, तो भले बीजेपी का राज रहेगा. अगर पहले चले जाएंगे, तो बीजेपी का पहले ही बोरिया-बिस्तर बंध जाएगा.

'2029 में बीजेपी का बोरिया-बिस्तर बंधने वाला है'

सुरेंद्र यादव ने आगे कहा कि हम अमित शाह को जानते हैं, ऐसा नहीं है कि नहीं जानते हैं. दर-दर की ठोकरें खा रहे थे बेल लेने के लिए. हम एक-एक बात जानते हैं कि किसको-किसको पकड़े थे, उसमें हमको भी पकड़े थे. क्योंकि उसमें सुप्रीम कोर्ट के जज बिहार के थे, उन्हीं के माध्यम से वो हम तक पहुंचे थे और उनका बेटा आया था. पैसे के बल पर वह बेल चाहते थे. तड़ीपार आदमी को कौन नहीं जानता है? आज लंबा-लंबा हांक रहे हैं. 2029 में इनका बोरिया-बिस्तर बंधने वाला है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पक्का मान लीजिए, हम राजनीति छोड़ देंगे.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Bihar Politics
Jehanabad News