SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अपनी ही सरकार पर बिफरे बीजेपी विधायक विनय बिहारी: बेतिया में कांग्रेस MLA के साथ धरने पर बैठे, लौरिया में सीएम को बुलाने की मांग

बाढ़ के मुद्दे को लेकर बीजेपी विधायक विनय बिहार बेतिया में धरने पर बैठ गए हैं. वहीं, उनका साथ देने के लिए कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन भी पहुंचे और वह भी धरने पर बैठ गए.

Edited By Shailendra
Published: Sep 29, 2026, 09:55 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 10:07 PM IST
Image Credit: बेतिया में धरने पर बैठे एक साथ बीजेपी और कांग्रेस विधायक (Z News)
Join

बेतिया में 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को दो विधायक धरने पर बैठ गए. बीजेपी और कांग्रेस के विधायक एक साथ बाढ़ पीड़ितों के सवाल पर धरने पर बैठ गए हैं. दरअसल, बीजेपी विधायक विनय बिहारी अपनी सरकार के खिलाफ बेतिया में धरने पर बैठे हैं. बेतिया कलेक्ट्रेट में बीजेपी विधायक विनय बिहारी को समर्थन देने चनपटिया के कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन पहुंच गए हैं. दोनों विधायक एक साथ बैठकर बाढ़ पीड़ितों के लिए धरना दे रहे हैं. वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लौरिया के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बुलाने की मांग कर रहे हैं.

'मुख्यमंत्री को इस क्षेत्र की समस्या से अवगत कराना चाहते हैं'
कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने बताया कि हम बीजेपी विधायक के सपोर्ट के लिए आए हैं. बीजेपी विधायक सत्ता में रहते हुए बाढ़ पीड़ितों के सवाल पर अपनी ही सरकार से सवाल कर रहे हैं, सरकार पर दबाव बना रहे हैं और मुख्यमंत्री को इस क्षेत्र की समस्या से अवगत कराना चाहते हैं.

'विनय बिहारी के आंदोलन का समर्थन करने आया हूं'
उन्होंने आगे कहा कि हर साल हजारों लोग बाढ़ से पीड़ित होते हैं. अपनी सरकार के खिलाफ जाकर उनकी समस्या को सामने रखना एक साहसिक कदम है और इसका समर्थन करना जायज है. इसलिए मैं दलगत भावना से ऊपर उठकर विनय बिहारी के आंदोलन का समर्थन करने आया हूं.

पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग
लौरिया के बीजेपी विधायक विनय बिहारी धरने पर बैठ गए हैं. विधायक कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे हैं. बीजेपी विधायक बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बुलाने की मांग कर रहे हैं. वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने और पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

'जब तक मुख्यमंत्री नहीं आएंगे, तब तक धरना जारी रहेगा'
विधायक ने आरोप लगाया कि मैं 12 बजे से धरने पर बैठा हूं, लेकिन डीएम नहीं आए हैं. डीएम फोन भी नहीं उठा रहे हैं. मेरी एक ही मांग है कि मुख्यमंत्री चंपारण का दौरा करें. मेरे क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके में मात्र पांच जगह सामुदायिक रसोई चल रही है. जितने लोगों का घर गिरा है, उन्हें सात हजार के बजाय दस हजार रुपये मुआवजा मिले. जब तक मुख्यमंत्री नहीं आएंगे, तब तक धरना जारी रहेगा.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
इस बीच सितंबर, 2026 दिन बुधवार को पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आयेंगे. वे बैरिया प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय बथना आ सकते हैं, जिसके विद्यालय परिसर में हैलीपैड बनाया गया है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए सामुदायिक किचन का निरीक्षण करेंगे. साथ ही उनके तटबंधों का भी निरीक्षण करने की संभावना है.

वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेतिया डीएम तरनजोत सिंह और एसएसपी कुमार गौतम ने बैरिया से लेकर नौतन तक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का खुद जायजा लिया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बैरिया का दौरा करने के बाद जिले का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

रिपोर्ट : धनंजय द्विवेदी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES