SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'हिसुआ मेरा बगीचा है, फूल तोड़ने वाले का हाथ तोड़ दूंगा', विधायक अनिल सिंह की अपराधियों को खुली चेतावनी

भाजपा विधायक अनिल सिंह ने अपराधियों को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि गलत काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. अपराधी किसी भी जाति-धर्म का हो, कार्रवाई होनी चाहिए.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 03, 2026, 02:22 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 02:33 PM IST
Image Credit: विधायक अनिल सिंह की अपराधियों को चेतावनी (जी मीडिया)
Join

नवादा जिले के हिसुआ में रंगबाजी और अपराध करने वालों के खिलाफ भाजपा विधायक अनिल सिंह ने कड़े तेवर दिखाए हैं. एक श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विधायक ने मंच से खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा कि हिसुआ की शांति और सुरक्षा के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि हिसुआ मेरा बगीचा है और मैं इस बगीचे का मालिक हूं. कोई फूल तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसका हाथ तोड़ने का काम किया जाएगा.

'गलत काम करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा'

विधायक अनिल सिंह ने कहा कि यह बात वह डंके की चोट पर कह रहे हैं. गलत काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. अपराधी चाहे किसी भी जाति, वर्ग या धर्म का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि न तो उनकी सरकार में और न ही जिला प्रशासन के स्तर पर अपराधियों को संरक्षण देने की कोई जगह है. अपराधियों को खोजकर निकालने और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया जाएगा.

'जनता ने वोट की ताकत से दी है जिम्मेदारी'

उन्होंने अपने संबोधन में जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता ने वोट की ताकत से उन्हें जिम्मेदारी दी है, लेकिन वह अकेले कुछ नहीं कर सकते. इसके लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि मां-बहनों और नौजवानों का आशीर्वाद बना रहा तो वह आगे भी इसी तरह गलत काम करने वालों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे. विधायक ने खुद को हिसुआ की जनता का बेटा, भाई और सेवक बताते हुए कहा कि वह पहले भी जनता की सेवा में रहे हैं और आगे भी लोगों के साथ खड़े रहेंगे.

सियासी हलकों में चर्चा होने की संभावना

बता दें कि हिसुआ में पूर्व में जातीय तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ऐसे माहौल में विधायक अनिल सिंह का यह बयान राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन सकता है. खासकर उनके बयान में इस्तेमाल किए गए फूल तोड़ने और हाथ तोड़ने जैसे शब्दों को लेकर सियासी हलकों में चर्चा होने की संभावना है. अब देखना होगा कि विधायक के इस कड़े संदेश के बाद हिसुआ में रंगबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं.

रिपोर्ट: यशवंत सिन्हा

यह भी पढ़ें: सरायकेला में खूनी रंजिश, सगे भाई ने डॉ. ओपी आनंद को मारी गोली... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES