SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में सर्द हवाएं बढ़ा रही ठिठुरन! कई जिलों में लुढ़का पारा... जानें आज का अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आज (25 नवंबर, 2026) मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. कई जिलों में सुबह-सुबह कोहरा भी छाया हुआ है. साथ ही, ठंडी हवाएं भी चल रही है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 25, 2026, 05:48 IST | Updated: Nov 25, 2026, 06:11 IST
Image Credit: बिहार वेदर अपडेट (फाइल फोटो)
Join

बिहार में अब सुबह और शाम के समय काफी ठंड महसूस की जा रही है. दोपहर में धूप निकलने के बावजूद कड़ाके की ठंड बनी हुई है. हाल ही में, चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से राज्य के कई जिलों में बारिश भी हुई. वहीं, अब राज्य से बारिश का दौर खत्म हो चुका है. नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज (25 नवंबर, 2026) बिहार में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 25 नवंबर को बिहार में मौसम पूरी तरह शुष्क बने रहने का अनुमान है. साथ ही,  पूरे राज्य में बारिश या किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. सुबह के समय अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहने वाला है, जिससे शुरुआती घंटों में विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है, ऐसे में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. मौसम विभाग की माने, तो दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलने से मौसम सुहाना रहेगा.

राज्य में कैसा रहेगा तापमान का हाल?

राज्य में तापमान की बात करें, तो कई जिलों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है. दिसंबर से ठंड के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है. जिलेवार तापमान की बात करें, तो सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है.

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: ठिठुरन के साथ धुंधला होगा यूपी का नजारा! सर्द हवा के साथ कोहरा मचाएगा कहर, इन जिलों में IMD ने जारी की चेतावनी, पढ़ें वेदर अपडेट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES