SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bihar Weather: क्या दुर्गा पूजा में खलल डालेगी बारिश? जानिए आज और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम

Bihar Weather Today: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. बता दें कि आज राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 11, 2026, 06:29 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 06:42 AM IST
Image Credit: Bihar Weather (AI Image)
Join

बिहार में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है और आसमान साफ होने लगा है. राज्य के सभी जिलों में अब धीरे-धीरे गर्मी से राहत मिलने लगी है और सुबह-शाम गुलाबी ठंड यानी हल्की ठंडक का एहसास भी शुरू हो गया है. आप दुर्गा पूजा या किसी अन्य काम के लिए बाहर निकलने की सोच रहे हैं या घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिलहाल आपके लिए मौसम सही रहने वाला है. आइए जानते हैं कि 11 अक्टूबर यानी आज और आने वाले सप्ताह में बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है.

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
आज सुबह से ही बिहार के अधिकांश जिलों में आसमान साफ और धूप खिली रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है. इन राज्यों में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा का नाम शामिल है. 

मौसम विभाग के अनुसार, आज इन जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. तापमान की बात करें, तो आज राज्य का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

आने वाले दिनों में मौसम का हाल
वहीं, आने वाले इन दिनों में बिहार के लगभग सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रह सकता है. मौसम विभाग ने 12, 13 और 14 अक्तूबर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, यानी कि इन जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा 2026: बिहार में 24 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, SSP-SP को निर्देश जारी

वहीं, 15 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में बारिश होने की संभावना है. फिर 16 अक्टूबर को बिहार के लगभग जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, रातों में हल्की ठंडक महसूस होगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES