App

दीपावली के दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम, देखिए 8 नवंबर के लिए IMD का अपडेट

आज दीपावली के दिन बिहार का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार का मौसम शुष्क रहने वाला है. किसी भी जिले में कोई अलर्ट नहीं है.

दीपावली के दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम, देखिए 8 नवंबर के लिए IMD का अपडेट
Image Credit: बिहार वेदर (AI IMAGE)

बिहार में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. दीपावली के त्यौहार पर बिहार के मौसम ने करवट लेते हुए ठंडक का अहसास और बढ़ा दिया है. अब घरों में पंखें बंद हो चुके हैं और कंबल निकल गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. आइए जानते हैं आज (8 नवंबर, 2026) का बिहार मौसम अपडेट-

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम-

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 8 नवंबर को बिहार के किसी भी जिले के लिए कोई भी मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. राज्य के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है. यानी पर्व की खुशी के माहौल में बारिश, आंधी-तूफान और व्रजपात की कोई संभावना नहीं है. सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा जरूर छाया देखने को मिलेगा, वही दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा और खिली हुई धूप निकलेगी.

राज्य में आज कैसा रहेगा तापमान का हाल-

उत्तर पश्चिम बिहार- पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण- यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

उत्तर मध्य बिहार- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर- इन जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

उत्तर पूर्व बिहार- सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार- इस क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

दक्षिण पश्चिम बिहार- बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल- यहां अधिकतम तापमान 30–32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16–18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

दक्षिण मध्य बिहार- पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद- राजधानी पटना सहित आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

दक्षिण पूर्व बिहार- भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया- अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More