SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bihar Weather: बिहार में आज नहीं होगी बारिश, 6 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

Bihar aaj ka mausam: बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा? बिना कुछ सोचें घर बाहर निकल सकेंगे या नहीं? बता दें कि आज मौसम विभाग ने बिहार का मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है. वहीं, राज्य के कुछ जिलों में 6 अक्टूबर से बारिश हो सकती है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 04, 2026, 07:19 AM IST | Updated: Oct 04, 2026, 07:57 AM IST
Image Credit: बिहार वेदर अपडेट (AI Generated Image)
Join

Bihar Weather: बिहार में पिछले कुछ समय काफी अच्छी बारिश देखने को मिली, जिससे राज्य के कई जिलों में मौसम काफी सुहाना रहा. लेकिन, अब मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग (IMD) की माने, तो आज यानी 4 अक्टूबर 2026 को बिहार राज्य में मौसम पूरी तरह साफ, शुष्क और सुरक्षित रहने की संभावना है. इस दिन के लिए पूरे बिहार राज्य में किसी भी प्रकार की कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इसे सुरक्षित रूप से नो वार्निंग कैटेगरी में रखा गया है.

बारिश-वज्रपात की कोई संभावना नहीं
राज्य के किसी भी जिले से बारिश, तेज हवा या फिर वज्रपात की कोई भी आशंका नहीं जताई गई है. राज्य में तापमान की बात करें, तो आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है.

राज्य में कैसा रहेगा आज का तापमान
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है.

रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: Bihar Flood: बाढ़ का पानी घटा, अब संक्रमण का खतरा बढ़ा, मोटरबोट चलाना हुआ मुश्किल

वहीं, नालंदा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES