SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में ठंड की आहट, एसी-कूलर के बाद अब कम हुई पंखों की स्पीड... जानें आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसम सुहाना हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज, 3 नवंबर को राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. किसी भी जिले में बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट नहीं है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 03, 2026, 06:11 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 06:42 AM IST
Image Credit: बिहार का मौसम (AI IMAGE)
Join

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. अब हल्की-हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है. पहले लोगों के घरों में एसी चलना बंद हुआ और अब लगभग सभी घरों में पंखे की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है. रात में सोते समय शरीर पर एक पतले कंबल की जरूरत महसूस हो रही है. सुबह-सुबह मौसम इतना ठंड रह रहा है कि गांवों में अभी से ही अलाव भी जलने लगा है. बात करें आज के मौसम की मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, आज 3 नवंबर को बिहार का मौसम शुष्क रहने वाला है.

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

दिए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 3 नवंबर को बिहार के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है. इसका मतलब है कि आज पूरा दिन सामान्य और सुरक्षित रहने वाला है. बता दें कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब के बाद अब मुरासू एक्टिव हुआ है, लेकिन बिहार में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा. वहीं, राज्य में आज के तापमान की बात करें, तो लगभग जिलों में तापमान एक जैसा ही रहने की संभावना है. 

राज्य में कैसा रहेगा आज का तापमान

उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों में पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और उत्तर मध्य बिहार के जिलों - सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जाने की संभावना है.

इसके अलावा, उत्तर पूर्व बिहार के जिलों- सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के जिलों- बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान थोड़ा अधिक यानी 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान यहां भी 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ठीक इसी तरह,भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में भी अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: दिन में धूप, रात में बढ़ेगी ठंड...क्या चक्रवात मुरासू का पड़ेगा यूपी पर असर? जानिए मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES