SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

30 नवंबर से शुरू होगा बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 5 दिनों में होंगी 5 बैठकें

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा. इस दौरान 5 दिन में 5 बैठकें होंगी. सम्राट सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी. विधानसभा का शीतकालीन सत्र के लिए राज्यपाल ने अधिसूचना जारी की है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 07, 2026, 11:29 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 11:41 PM IST
Image Credit: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से (File-Photo)
Join

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख और कार्यक्रम तय कर दिया गया है. विधानसभा का सत्र 30 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगा. पांच दिनों के इस सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी. इस दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी. इसके अलावा विभिन्न सरकारी विधेयकों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कामकाज निपटाए जाएंगे.

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार विधानसभा का अधिवेशन आहूत किया है.

बिहार विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह की ओर से 7 नवंबर को जारी आह्वान-पत्र के अनुसार, विधानसभा की कार्यवाही 30 नवंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी. इस संबंध में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों सहित विधानसभा के सभी सदस्यों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है.

अगर किसी सदस्य का शपथ ग्रहण होना है, तो उसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी

सत्र के पहले दिन कई महत्वपूर्ण संसदीय कार्य होंगे. अगर किसी सदस्य का शपथ ग्रहण होना है, तो उसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके साथ ही बिहार विधानमंडल के पिछले सत्र के बाद राज्यपाल की ओर से जारी अध्यादेशों की प्रमाणित प्रतियां सदन के पटल पर रखी जाएंगी. इसी दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी भी पेश की जाएगी. इसके अलावा दिवंगत लोगों के प्रति शोक प्रकाश किया जाएगा.

विधायी और सरकारी कार्य भी संपन्न किए जाएंगे

द्वितीय अनुपूरक बजट के माध्यम से सरकार चालू वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न विभागों और योजनाओं के लिए आवश्यक अतिरिक्त खर्चों की मंजूरी सदन से मांगेगी. इसके लिए सरकार की ओर से अनुपूरक व्यय विवरणी प्रस्तुत की जाएगी. सत्र के दौरान विभिन्न सरकारी विधेयकों पर चर्चा और उन्हें पारित कराने के साथ अन्य विधायी और सरकारी कार्य भी संपन्न किए जाएंगे.

शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन 4 दिसंबर निर्धारित किया गया

विधानसभा के शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन 4 दिसंबर निर्धारित किया गया है. इस दिन गैर सरकारी सदस्यों के संकल्पों पर चर्चा होगी. सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय की ओर से औपचारिक सूचना जारी कर दी गई है.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: 'बिहारियों को कुछ आता-जाता नहीं', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस प्रभारी का दिव्य ज्ञान आया सामने

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES