भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /अब गूगल वर्कस्पेस से लैस होंगे बिहार के 'गुरुजी', गूगल एजुकेशन सिस्टम, जेमिनी AI टूल सीखेंगे

अब गूगल वर्कस्पेस से लैस होंगे बिहार के 'गुरुजी', गूगल एजुकेशन सिस्टम, जेमिनी AI टूल सीखेंगे

Bihar Education: बिहार के गुरुजी अब गूगल वर्कस्पेस से हैस होंगे. 84 सरकारी तकनीकी संस्थानों के शिक्षकों को मुफ्त AI ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए Google से राज्य सरकार ने समझौता किया है.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 16, 2026, 12:15 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 12:46 PM IST
joinshare
अब गूगल वर्कस्पेस से लैस होंगे बिहार के 'गुरुजी', गूगल एजुकेशन सिस्टम, जेमिनी AI टूल सीखेंगे
Image Credit: बिहार शिक्षा विभाग (AI IMAGE)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार में उच्च और तकनीकी शिक्षा को Artificial Intelligence (AI) और डिजिटल तकनीकों के जरिए और मजबूत किया जाएगा. इसके लिए, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग ने 'गूगल फॉर एजुकेशन' के साथ एक समझौता किया है. इस पहल के तहत, राज्य के सभी सरकारी तकनीकी संस्थानों के फैकल्टी सदस्यों को मुफ्त AI ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें 'गूगल वर्कस्पेस' का एक्सेस मिलेगा. इसी क्रम में गुरुवार (15 अक्टूबर) को पटना के तारामंडल सभागार में ‘ट्रांसफॉर्मिंग हायर एजुकेशन इन बिहार विद जेनरेटिव एआई-गूगल’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

    AI शिक्षा में ला सकता है बड़ा बदलाव

    इसमें राज्य के 38 राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और 46 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्राचार्य और मास्टर ट्रेनर्स शामिल हुए. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एआई आधारित पढ़ाने के नए तरीकों और डिजिटल टूल्स से जोड़ना है, ताकि तकनीकी संस्थानों में पढ़ाई को और बेहतर और आधुनिक बनाया जा सके.

    'यह समय तकनीक के बदलाव का है'

    इस दौरान विभाग के सचिव हिमांशु शर्मा ने कहा कि यह समय तकनीक के बदलाव का है और AI शिक्षा में बड़ा बदलाव ला सकता है. उन्होंने कहा कि AI का इस्तेमाल सिर्फ नई तकनीक के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई की गुणवत्ता और छात्रों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए होना चाहिए.

    शिक्षा में डिजिटल बदलाव जरूरी

    उन्होंने AI के नैतिक, जिम्मेदार और विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि तकनीक का उपयोग करते समय मानवीय निर्णय, शैक्षणिक मूल्यों, डेटा की गोपनीयता और उत्तरदायित्व को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. तकनीकी शिक्षा निदेशक मनोरंजन कुमार ने कहा कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में डिजिटल बदलाव बहुत जरूरी है. यह प्रशिक्षण शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए उपयोगी होगा.

    पढ़ाने के नए तरीकों पर की गई चर्चा

    कार्यक्रम के तकनीकी सत्रों में गूगल फॉर एजुकेशन की टीम ने शिक्षकों को Google education ecosystem, Gemini AI tool, digital workspaces और creative pedagogy and media जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विस्तार से बताया. एआई की मदद से क्लास के लिए content बनाना, छात्रों के साथ सहयोग करना और पढ़ाने के नए तरीकों को अपनाने पर चर्चा की गई.

    यह भी पढ़ें: 'खरीदा हुआ बैल मारका निकले तो नाथना पड़ता है': बिहटा में बिहार सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर

    साझेदारी बिहार की शिक्षा में लाएगी क्रांति

    इस दौरान संयुक्त निदेशक मंजीत कुमार ने कहा कि यह साझेदारी बिहार की तकनीकी शिक्षा में डिजिटल क्रांति लाएगी. मास्टर ट्रेनर्स के जरिए इस ट्रेनिंग का लाभ राज्य के सभी 84 इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों तक पहुंचाया जाएगा. इससे बिहार की उच्च एवं तकनीकी शिक्षा अधिक आधुनिक, समावेशी और नवाचार वाली बनेगी.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Bihar News